द केरला स्टोरी लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिशों को बेनकाब करने वाली फिल्म

Eros Times: नयी दिल्ली विश्व हिंदू परिषद् ने कहा है कि द केरला स्टोरी जिहादी तत्वों की ओर से फैलाए जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण की साजिशों को बेनकाब करने वाली फिल्म है जिसे हर हिंदू को अपने पूरे परिवार के साथ सिनेमा हॉल में जरूर देखनी चाहिए। विहिप की ओर से आज बहन बेटियों को द केरला स्टोरी फिल्म दिखाने के लिए निशुल्क शो का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि द केरला स्टोरी सत्य घटनाओं पर आधारित एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर बनाई गई फिल्म है। यह फिल्म उजागर करती है कि किस प्रकार आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन से जुड़े जिहादी लोग  एक सोची समझी साजिश के तहत हमारे देश की भोली भाली मासूम बहन बेटियों को पहले लव जिहाद के जाल में फंसाते हैं।  उसके बाद बहला फुसलाकर इन बच्चियों का इस्लाम धर्म में परिवर्तन करवाया जाता हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू और ईसाई घरों की मासूम युवतियों को जिहादी तत्व प्रेम जाल में फंसाकर, उनका  ब्रेन वाश करके उन्हे ISIS में भर्ती करवाते हैं और ये खतरनाक काम केरल समेत देश के कई राज्यों में चल रहा है । इस विषय में आंखें खोलने और ऐसे जेहादियों को बेनकाब करने का समय आ गया है।   

विहिप के प्रांत मंत्री सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि जिहादी तत्वों के खतरनाक मंसूबों और क्रियाकलापों के बारे में आंखें खोलने वाले सच को द केरला स्टोरी फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है। ये फिल्म हमारे बहन बेटियों की सुरक्षा और ऐसे जिहादी तत्वों से सावधान रहने और जागरूकता बढ़ाने की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपील करते हुए कहा कि तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस फिल्म को टैक्स फ्री किया है ताकि अधिक से अधिक लोग इसे सिनेमाघर में जाकर देख सकें। दिल्ली सरकार को भी इस फिल्म को तुरंत कर मुक्त करना चाहिए।

सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल स्वयं को दिल्ली का बेटा बताते हैं, ऐसे में दिल्ली की बहनों की सुरक्षा के प्रति उनका दायित्व बनता है। दिल्ली में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने से दिल्ली की बहन बेटियां अधिक से अधिक संख्या में यह फिल्म देखेंगी और अपने आपको ऐसे अनहोनी से बचा सकेंगी। फिल्म के निःशुल्क शो के आयोजन के मौके पर विहिप मातृशक्ति प्रांत संयोजिका सुनीता शुक्ला और सह संयोजिका पूनम बब्बर भी उपस्थित रहीं।

विभाग मंत्री सुमीत अलघ ने बताया कि इस निशुल्क शो का आयोजन जिला मंत्री गिरिराज वर्मा ने धर्म रक्षकों के सहयोग से जिनमे प्रांत से पंडित गोरधन  चतुर्वेदी, विभाग सह मंत्री नूतन जैन एवं जनकपुरी से राम प्रकाश गुप्ता और दुर्गावाहिनी से कंचन, डिंपल और सेजल सहित 175 से ज्यादा युवा बहने रही।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला