लघु उद्योग भारती के 30 वाॅ स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ भव्य आयोजन

EROS TIMES: नोएडा गायत्री मंत्र एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई । जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह द्वारा सभी उद्यमी साथियों को संबोधन करते हुए सभी उद्यमी साथियों का आभार व्यक्त किया गया । उन्होंने कहा कि  अभी और अतिरिक्त संख्या विस्तार करने की आवश्यकता है। हमारा लक्ष्य गौतम बुध नगर में तीन से चार हजार उद्यमियों के साथ में यह संगठन  आगामी  समय में बने। नोएडा प्राधिकरण से उपस्थित शोभा कुशवाहा द्वारा कहा गया कि इस तरीके का आयोजन समय-समय पर संगठन द्वारा किया जाना चाहिए, जिसमें परिचर्चा के माध्यम से बहुत सारी बातें ओधोगिक हित में निकल कर आती हैं और प्राधिकरण समय-समय पर उन बातों को संज्ञान में भी लेता है, जो सभी के हितकर है। पुलिस विभाग से आए अपर पुलिस उपायुक्त  शक्ति मोहन अवस्थी जी जी की उपस्थिति रही ।लघु उद्योग भारती द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती आज बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है, राज्य सरकार की कोई भी नीति हो, या केंद्र सरकार  की भी कोई नीतियों हो औद्योगिक हित को देखते हुए लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपनी बात को रखता है और  शत-प्रतिशत राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय हित -उद्योग हित को देखते हुए उन्हें पूर्ण रुप से लागू भी करती हैं । उनके द्वारा कहा गया मैं सभी उद्यमी साथियों से निवेदन किया कि सभी के हित कर अगर कोई भी विचार या योजना उनके मन मस्तिक में है, हम पूर्ण विश्वास और भरोसा दिलाते हैं राष्ट्रीय हित उधोग हित में  हम राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार से लागू करा कर रहेंगे। मेरठ संभाग से आए महासचिव राजकुमार मेरठ मंडल उपाध्यक्ष पंकज गोयल ने भी स्थापना दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए।

मंच का संचालन लघु उद्योग भारती नोएडा महासचिव सत्यवीर सिंह के द्वारा अपना दायित्व निभाया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक भक्ति सागर भक्ति संगीत का भी प्रोग्राम  गगन राठौड़  के द्वारा प्रस्तुत किया गया ।सभी उद्यमी साथियों ने भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम की अत्यंत प्रसन्नता जाहिर की ।आगे आने वाले समय में भी इस तरीके के कार्यक्रम की उद्यमियों द्वारा अपेक्षा बार-बार कराने की गई।

प्राधिकरण से आए विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, डॉ अविनाश त्रिपाठी के द्वारा दिए गए धन्यवाद प्रस्ताव में अपने विचारों से अवगत कराया कि ऐसी तन्मयता पहली बार विचार परिवार उद्यमियों साथियों के साथ देखने को मिली है। सभी उद्यमियों ने अपने परिवार के साथ  3 से 4 घंटे बैठकर लघु उद्योग भारती के स्थापना दिवस  एवं गगन राठौड़ जी द्वारा प्रस्तुत किया गया भक्ति सागर संगीत का आनंद लिया, अद्भुत है ऐसे सभी उद्यमी साथियों  का धन्यवाद।

इस कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती की तरफ से समस्त उद्यमियों के साथ में प्रदेश उपाध्यक्ष रमन चावला प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप मेहता संभाग अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष पवन सिंघल जिला महासचिव दिनेश चाडंक  जिला कोषाध्यक्ष अशोक गोयल नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल नोएडा कोषाध्यक्ष अमित सिंघल, उपाध्यक्ष सुमन सिंह, ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष के पी सिंह ग्रेटर नोएडा महासचिव संजय बत्रा ग्रेटर नोएडा कोषाध्यक्ष अशोक जैन एवं अनेकानेक उद्यमी साथियों का प्रतिभाग के साथ रविशंकर के शिष्य गगन राठौड़ का भजन संध्या के साथ प्रस्तुति रही।

सभी उद्यमी साथियों ने नोएडा अध्यक्ष अमित गोयल जी की पत्नी श्रीमती डिंपल गोयल जी का भी उनके द्वारा सराहनीय भूमिका के लिए भी आभार व्यक्त किया गया। अंत मैं सभी उद्यमी साथियों ने रात्रि भोज का आनंद साथ-साथ लिया ।।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान