“पानी नहीं केवल स्तनपान” अभियान  एक मई से

छह माह तक की आयु के बच्चे को केवल मां का दूध पर्याप्त “पानी नहीं केवल स्तनपान” अभियान  एक मई से 

EROS TIMES: नोएडा, 28 अप्रैल 2023  बच्चे को छह माह तक केवल स्तनपान। यहां तक कि पानी भी नहीं। इसी बात को लेकर धात्री माताओं और परिवार के सदस्यों को जागरूक करने के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) की ओर से एक मई से “नो वाटर ओनली ब्रेस्ट फीडिंग”  अभियान चलाया जाएगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका की ओर से प्रदेश के जिलाधिकारियों व जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दिशा निर्देश जारी कर किये गये हैं।

पूनम तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर अभियान से संबंधित दिशा-निर्देश सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को जारी कर दिये गए हैं। उन्होंने कहा- छह  महीने तक के बच्चों को ‘पानी नहीं, केवल स्तनपान’ अभियान 30 जून तक संचालित किया जाएगा।  अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को छह माह तक के बच्चों को केवल स्तनपान सुनिश्चित करना है। मां का दूध छह महीने तक के बच्चे के लिए अमृत के समान होता है। बाल मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि जन्म के एक घंटे के अंदर ही बच्चे को स्तनपान शुरू करा दिया जाए और छह महीने की आयु तक बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाया जाए।

उन्होंने कहा- छह माह की आयु तक केवल स्तनपान बच्चे की जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। मगर, जागरूकता की कमी के साथ ही समाज में प्रचलित विभिन्न मिथकों के कारण छह माह तक बच्चे को स्तनपान के साथ, शहद, चीनी का घोल और पानी आदि का सेवन करा दिया जाता है। इसके चलते बच्चों को कई प्रकार का बीमारी हो जाती हैं। यह सोच कर कि बच्चे को प्यास लग रही होगी, अक्सर मां पानी पिला देती हैं। उन्होंने कहा बच्चे को छह माह तक पानी की जरूरत नहीं होती। मां के दूध में अन्य पौष्टिक तत्वों के साथ-साथ पानी भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है।

उन्होंने बताया – समस्त कन्वर्जन विभागों ,जनप्रतिनिधियों ,डेवलपमेंट पार्टनर के सहयोग से “पानी नहीं केवल स्तनपान” अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत ग्राम स्तरीय रैली का आयोजन, प्रत्येक ग्राम्य स्वास्थ्य पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्र पर जीरो से छह माह तक की आयु के शिशुओं की माताओं व अभिभावकों को “पानी नहीं केवल स्तनपान” का परामर्श दिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन