गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में देर रात नुक्कड़ सभा का आयोजन

EROS TIMES:   समाजवादी पार्टी के नगर पालिका परिषद गाजीपुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश यादव के समर्थन में कल देर रात सुजावलपुर और रजदेपुर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने इस नुक्कड़ सभा के माध्यम से अध्यक्ष पद के लिए दिनेश यादव,वार्ड नंबर 14से जुलैखा बेगम और वार्ड नंबर 16से नफीसा बेगम को साइकिल पर मुहर लगा कर भारी मतों से जिताने की अपील किया।

इस सभा के माध्यम से दिनेश यादव ने सभी स्थानीय जनता से सहयोग और समर्थन देने की अपील किया और कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो शहर की सारी बुनियादी जरूरतों को पूरा कर इस शहर को एक सुंदर स्वरूप देने का काम करूंगा। शहर की बुनियादी समस्याओं का निदान करना हमारी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि नगरपालिका में बैठे लोगों ने केवल अपनी तिजोरी भरने का काम किया है,शहर के विकास से इनका कोई मतलब नहीं रहा है। झूठ पकाना और झूठ परोसना ही इनका धर्म रहा है ।

विधायक जै किशन साहू ने इस नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2012से2017तक जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी हमने शहर में अनेक विकास कार्य कर शहर को सजाने और संवारने का काम किया था। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल, गोराबाजार स्थित सदर अस्पताल,सरजू पांडे पार्क का सुंदरीकरण, गोराबाजार में आडिटोरियम, अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम, ट्राली ट्रान्सफार्मर ,270गलियों में इंटरलाकिंग और ढक्कन दार नाली के साथ साथ तमाम विधुत उपकेंद्र इस शहर को देने का काम किया था। लेकिन 25वर्षों से भाजपा नगरपालिका में,9सालों से केन्द्र और 6साल से प्रदेश में उसकी सरकार है लेकिन वह शहर में ऐसा कोई विकास कार्य नहीं कर पायी जिसका शहर वासी फक्र से जिक्र कर सकें । इसके बावजूद आज नगरपालिका द्वारा शहर की दीवारों पर आई लव यू हमारा गाजीपुर की इबारत लिखी जा रही है,इस शहर की जनता पूछ रही है आखिर भाजपा ने इस शहर में ऐसा कौन सा आकर्षण पैदा कर दिया या ऐसा कौन सा निर्माण करा दिया जिसकी वजह से आई लव यू हमारा गाजीपुर बोला जा सके । उन्होंने कहा कि 25वर्षो में भाजपा इस शहर में एक सामूदायिक केन्द्र का भी निर्माण नहीं करा पायी जहां इस शहर का गरीब अपनी बेटी की शादी का आयोजन कर सकें या किसी राजनीतिक या सामाजिक आयोजन करने की सुविधा मिल सकें। उन्होंने कहा कि आज भी शहर में हर तरफ गंदगी व्याप्त है। उन्होंने कहा यदि आपका आशीर्वाद मिला तो अपने नगरपालिका चेयरमैन के साथ मिलकर इस शहर की हर बुनियादी जरूरतों को पूरा करने का काम करूंगा । उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्वकर के संबंध में इस शहर की जनता के साथ छल करने और धोखा देने का काम किया है। उन्होंने भाजपा चेयरमैन पर सवाल दागते हुए कहा कि यदि नगरपालिका बोर्ड को स्वकर कम करने या उसे खत्म करने का अधिकार था तो फिर भाजपा चेयरमैन ने 10वर्षों तक इस शहर की जनता को मानसिक पीड़ा में क्यूं रक्खा। उनके इस नापाक हरकत के लिए इस शहर की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

नगर के वरिष्ठ एवं सेकुलर नेता शरीफ राईनी ने भी लोकतंत्र और संविधान विरोधी और तानाशाही के रास्ते पर चल रही भाजपा के खिलाफ मतदान करने और साईकिल पर मुहर लगाकर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिनेश यादव को विजई बनाने की अपील किया।

सुजावलपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता जनाब साजिद भाई और संचालन पार्टी के जिला सचिव आमिर अली और रजदेपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा की अध्यक्षता जनाब ओबैदुर्हमान और संचालन समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष अतीक अहमद राईनी ने किया।

इन नुक्कड़ सभाओं में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव,मुन्नन यादव,सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद सदानंद यादव कन्हैयालाल विश्वकर्मा अरुण कुमार श्रीवास्तव राजेश कुमार यादव आशा यादवअशोक कुमार अग्रहरि,डॉ समीर सिंहअंसारी अहमद उर्फ मिसरू भाई,अशोक कुमार बिंद सिंकदर कन्नौजिया अभिनव सिंह अरुण कुशवाहा विभा पाल फिरोज जमाल बाबी चौधरी आरिफ खान आदित्य यादव रामज्ञान यादव कंचन रावत पूजा गौतम सदानंद कन्नौजियानरसिंह यादव शेर अली राईनी आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन