मंडियों के विकास के लिए केजरीवाल सरकार ने पारित किया 517 करोड़ 94 लाख का बजट:- गोपाल राय

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (डीएएमबी ) के अधिकारियो के साथ की गई बैठक
गाज़ीपुर आज़ादपुर टिकरी खामपुर समेत सभी मंडियों की कई नयी परियोजनाओं को मिलेगी गति
102 करोड़ की लागत से मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का किया जाएगा नवीनीकरण
40 करोड़ 50 लाख की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का किया जाएगा विकास
दिल्ली सरकार मंडियों के विकास विस्तार और बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है
EROS TIMES: दिल्ली सचिवालय में विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज मंडियों के विकास को लेकर डीएएमबी  (दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड) और एपीएमसी के अधिकारियो के साथ संयुक्त बैठक की गई | इस बैठक में इस वित्तीय वर्ष 2023-24 में मंडियों के विकास को लेकर बोर्ड ने कुल 517.94 करोड़ का बजट पारित किया | बोर्ड द्वारा पारित किए गए बजट के बारे में विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस बजट में लगभग 206.37 करोड़ रूपए एपीएमसी आज़ादपुर , 17.40 करोड़ रूपए फल /सब्जी  मार्केट गाज़ीपुर ,16.31 करोड़ रूपए एफपी एंड ईएमसी गाज़ीपुर , 8.50 करोड़ रूपए फूल मंडी गाज़ीपुर ,19.70 करोड़ रूपए एपीएमसी केशोपुर ,43.02 करोड़ रूपए एपीएमसी नरेला , 4.42 करोड़ रूपए एपीएमसी नजफगढ़ के लिए और 202.19 करोड़ रूपए डीएएमबी को आवंटित किए गए है |
102 करोड़ की लागत से मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का किया जाएगा नवीनीकरण
विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि टिकरी खामपुर थोक मंडी के निर्माण के साथ -साथ, फल और सब्जी मंडी और पोल्ट्री मार्किट, गाजीपुर के विकास और गाजीपुर फूल मंडी के नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा | इस वर्ष 102 करोड़ 20 लाख की लागत के साथ मुर्गा मंडी ग़ाज़ीपुर का नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा |
 40 करोड़ 50 लाख की लागत से फूल मंडी ग़ाज़ीपुर का किया जाएगा विकास
विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि 40  करोड़ 50 लाख की लागत से फूल मंडी  ग़ाज़ीपुर का विकास किया जाएगा | साथ ही आज़ादपुर मंडी में शेड नंबर 7 के नवीनीकरण के लिए 20 करोड़ का बजट भी आवंटित किए गए है | दिल्ली सरकार मंडियों के विकास विस्तार और बेहतर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। यह सभी फैसले दिल्ली के किसानो की भलाई और मंडियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए लिए गए है |
विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बोर्ड द्वारा लिए गए सभी फैसले दिल्ली के किसानो की भलाई और मंडियों की बेहतरी को ध्यान में रखते हुए लिए गए है|
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन