केजरीवाल सरकार ने पशुओं की बेहतरी के लिए किया पशु कल्याण बोर्ड का गठन

19 वर्गों में विभाजित कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में है शामिल
दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में आज पशुपालन विभाग के अधिकारियो के साथ की गई समीक्षा बैठक
दिल्ली के सतबरी में 56 एकड़ में बनाया जाएगा दिल्ली का पहला पशु चिकित्सा कॉलेज
दिल्ली के सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश
EROS TIMES: दिल्ली के विकास मंत्री  गोपाल राय की अध्यक्षता में आज पशुपालन विभाग के अधिकारियो के साथ दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की गई | बैठक के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है | 19 वर्गों में विभाजित कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में शामिल किए गए है | यह बोर्ड दिल्ली में पशुओ के प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम देखरेख आदि के लिए कार्य करेगी | साथ ही दिल्ली के प्रत्येक जिले में पशु कल्याण कार्यो में शामिल संगठनो को वित्तीय और तकनिकी सहायता भी बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी | इसके साथ दिल्ली के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए है | पशु चिकित्सा कॉलेज का निर्माण दिल्ली के सतबरी में 56 एकड़ में किया जाएगा |
दिल्ली के विकास मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के साथ साथ दिल्ली में रहने वाले पशुओ के कल्याण के लिए कार्य करने में भी हमेशा कृतसंकल्प रही है | इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है | पशु कल्याण बोर्ड दिल्ली में पशुओ के प्रति क्रूरता की रोकथाम  देखरेख आदि के लिए कार्य करेगा | साथ ही दिल्ली के 11 जिलों में पशु कल्याण कार्यो में शमिल संगठनो / निकायों को दिशानिर्देशों सहित वित्तीय और तकनीकी सहायता भी प्रदान करेगा | इसके लिए यह बोर्ड शासन निकाय के रूप में कार्यरत रहेगा | 19  वर्गों में विभाजित 27 सदस्यों के इस पशु कल्याण बोर्ड में दिल्ली विधानसभा के विधायक राज्य में पशु कल्याण कार्यो में सक्रिय रूप से कार्यरत लोग  सम्बंधित विभाग के उच्च अधिकारी  एसपीसीए गौशालाओ और भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि  शामिल किए गए है |
उन्होंने बताया कि यह बोर्ड पशु कल्याण से संबंधित कानूनों का दिल्ली में सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने और इस कार्य से जुड़ी संस्थाओं की मदद करने का कार्य करेगा |
दिल्ली के पहले सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण की तैयारियाँ हुई तेज
दिल्ली के विकास मंत्री   गोपाल राय ने बताया कि पशु चिकित्सा विज्ञान आने वाले समय की एक बड़ी आवश्यकता है क्योंकि यह न केवल मवेशियों और घरेलू जानवरों के स्वास्थ्य की रक्षा करता है बल्कि जूनोटिक रोगों की जांच और नियंत्रण करके मानव स्वास्थ्य की भी रक्षा करता है। दिल्ली में बड़ी संख्या में पालतू जानवर हैं जिन्हें स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता होती है। इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए और सभी प्रकार के जानवरों के बेहतर उपचार के लिए शहर के पहले सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है | इसके निर्माण कार्य के पूरे होते ही दिल्ली में भी अपना पहला सरकारी पशु चिकित्सा कॉलेज होगा। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होने वाले इस कॉलेज का निर्माण दिल्ली के सतबरी में करीबन 56  एकड़ के क्षेत्रफल में किया जाएगा |
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला