फ़िल्म ” आजमगढ़ ” की रिलीज़ का रास्ता साफ 28 अप्रैल को OTT पर रिलीज़ हो रही फिल्म

EROS TIMES: सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्में अक्सर कंट्रोवर्सी का शिकार हो ही जाती हैं। और ऐसे में यदि कंट्रोवर्सी किसी फिल्म की रिलीज को लेकर हो तो वह ख़बर अक्सर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेती हैं । इसी तरह की कन्टेन्ट से सजी और आतंकवादी घटनाओं पर आधारित फिल्म आजमगढ़ अब रिलीज के लिए तैयार है । यह फ़िल्म आगामी 28 अप्रैल को एक OTT प्लेटफॉर्म मास्क टीवी पर रिलीज होने जा रही है । पंकज त्रिपाठी द्वारा फ़िल्म में एक मौलवी का चरित्र निभाया गया है जो कि युवाओं को बरगलाकर आतंकवाद की तरफ धकेलता है । इसी कैमियो रोल की बदौलत फ़िल्म मेकर्स ने पंकज त्रिपाठी को फ़िल्म रिलीज के समय पोस्टर पर जगह दे दिया जिसे देखकर पंकज त्रिपाठी भड़क उठे और उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को धमकाते हुए कहा कि जब मेरा कैरेक्टर मात्र तीन दिन का एक छोटा सा कैमियो था फिर उसको इस तरह से बड़े पोस्टर पर लगाकर प्रचारित करने कि क्या आवश्यकता थी ? पंकज त्रिपाठी उस पोस्टर को देखने के बाद इस तरह से आग बबूला हुए की उन्होंने इस फ़िल्म की रिलीजिंग रोकने या फिर पोस्टर से अपनी तस्वीर हटाने के लिए निर्माताओं के खिलाफ लीगल एक्शन लेने तक कि तैयारी कर लिए थे । लेकिन अब हाल फिलहाल वो विवाद थम गया है और फ़िल्म आजमगढ़ के रिलीज का रास्ता साफ हो गया है और यह फ़िल्म आगामी 28 अप्रैल को मास्क टीवी ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है ।
टैग प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी फ़िल्म आजमगढ़ के निर्माता हैं चिरंजीवी भट्ट व अंजू भट्ट । फ़िल्म आजमगढ़ के लेखक व निर्देशक हैं कमलेश मिश्रा। जबकि इस फ़िल्म में संगीत दिया है बापी भट्टाचार्या ने। बिल्कुल ही जीवंत कॉन्सेप्ट आतंकवाद जाएसे रियल घटना पर आधारित फिल्म आजमगढ़ में पंकज त्रिपाठीअमिता वालिया और अनुज शर्मा जैसे मंझे हुए कलाकारों ने अपने अभिनय से जान फूंक दिया है । फ़िल्म आजमगढ़ एक तरह से दर्शकों के लिए एक शानदार तोहफा साबित होगी  क्योंकि बेहतर कन्टेन्ट के साथ साथ बेहतर अभिनय व संगीत का समावेश एक साथ दर्शकों को इस फ़िल्म में देखने को मिलेगा ।फ़िल्म आजमगढ़ के पीआरओ हैं संजय भूषण पटियाला ।
  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन