जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन

EROS TIMES: जंगीपुर नगर पंचायत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता सम्मेलन देर शाम जंगीपुर माडर्न स्कूल के प्रांगण मे समपन्न हुआ ।सम्मेलन को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जनता के हर उम्मिदों पर खरा समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और विकास की मजबूत योजनाओं के माध्यम से देश प्रदेश के सभी क्षेत्रों के सर्वांगीण भौतिक विकास का काम भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे कर रही है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के अत्यंत पिछड़े और विकास से अछूते क्षेत्रों मे भी केन्द्र और प्रदेश सरकार कि योजनाओं का प्रभाव बिना भेद दिखाई दे रहा है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हमारा अपना जिला है।उन्होंने कहा कि सिर्फ जंगीपुर नगर पंचायत मे 1500 से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास,मजबूत सड़कों का जाल,प्रत्येक परिवार को शौचालय दोहरी और विद्युतिकृत रेल लाइन जनधन खाते के माध्यम से हर व्यक्ति का बीमा आयुष्मान के माध्यम से निशुल्क पाँच लाख तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति को राशन किसानों को किसान सम्मान यह हमारी भाजपा सरकार कि देन है।उन्होंने कहा कि डबल इंजन कि सरकार के साथ जंगीपुर नगर पंचायत मे भाजपा कि सरकार जन जन कि सुरक्षा और प्रत्येक व्यक्ति को समृद्धि प्रदान करेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 1 मई को मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लंका मैदान तथा 28 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री मा बृजेश पाठक जी का मुहम्मदाबाद मे कार्यक्रम प्रस्तावित है।प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो शोभनाथ यादव ने कहा कि जाति और वर्ग भेद कि भावना से परे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सरकार मे हर व्यक्ति का सम्मान बढा है।अपराधियों के सफाए से सरकार मे लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। भय,भूख,भ्रष्टाचार और अपराध पर अकल्पनीय प्रभावी नियंत्रण होने से प्रदेश मे सरकार के उच्चतम योग्यता का नया मापदंड स्थापित हुआ है।नगर पंचायत प्रत्याशी विजयलक्ष्मी गुप्ता ने सबके प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस बार भाजपा का परचम जंगीपुर मे लहराएगा।और मेरी पहली प्राथमिकता प्रत्येक नगर निवासी के आवश्यक्ताओं को पुर्ण करने के साथ साथ क्षेत्र के भौतिक विकास को समर्पित होगी।सम्मेलन मे नगर के होनहार युवा सददाम को भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी पट्टा पहनाकर पार्टी कि सदस्यता ग्रहण कराया।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर तथा कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक संकठा प्रसाद मिश्रा ने किया।सम्मेलन मे नगर पंचायत के प्रभारी प्रमोद चौबे,रमेश सिंह पप्पू,नरेन्द्र सिंह शैलेष रामअच्छे लाल गुप्ता अवधेश राजभर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा  पारसनाथ गुप्ता राधेश्याम वर्मा रंजू शर्मा राजेश चौहान विवेकानंद पांडेय राकेश यादव श्याम बली मद्धेशिया चतुर्भुज चौबे अनिल राजभर प्रदीप राजभर पवनसुत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित