पिछड़े के लिए 2024 में कुछ भी संभव – ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन कर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं में निकाय चुनाव के सहारे 2024 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का उर्जा दे दिया।

EROS TIMES: विधानसभा जंगीपुर के तिलाड़ी अविसहन में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में पहुंचे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान पहचान के बाद हुआ है सरकार चाहे किसी की भी रही हो राजभर समाज का हमेशा उपेक्षा ही किया गया है राजभर और चमार को जोड़कर बहन कुमारी मायावती ने सत्ता की चाबी अपने पास रख ली एससी एसटी एक्ट कानून बनाकर अपने समाज के लोगों की रक्षा करने का भी काम किया लेकिन राजभर आज भी अपने स्थान पर पड़ा हुआ है 2002 से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले एक मुहिम शुरू की गई और आज रिजल्ट आप सबके सामने है कोई भी राजनीतिक दल हो जय भीम के साथ जय सुहेलदेव बोलना नहीं भूलते हैं। निकाय चुनाव में दमदारी से जीत दर्ज करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी।

शोषित दलित और पिछड़े को जगाने का काम किया जाएगा जूठन खाना छोड़ दो सब को एक साथ जोड़ दो के द्वारा प्रदेश से बाद अब दिल्ली तक की लड़ाई लड़ी जाएगी । देश के 4 राज्यों में अलख जगाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश से निकलकर देश की राजनीति में शोषित पिछड़े वंचित की लड़ाई लड़ते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी दिखाई देगी पंजाब और दिल्ली में बिजली पानी फ्री और यूपी में क्यों नहीं। बिहार की तर्ज पर यूपी में भी शराबबंदी होना बहुत जरूरी है। मायावती ,अखिलेश यादव, सोनिया गांधी एक साथ आ जाए मुझे उनके साथ जाने में कोई गुरेज नहीं वही इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक बेदी राम ने कहा कि प्रदेश के शोषित वंचित की लड़ाई अगर कोई सदन में लड़ता है तो ओमप्रकाश राजभर है आज पूरे देश की राजनीतिक दलों की नजरें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की तरफ है क्योंकि अब सभी राजनीतिक दलों को पता चल चुका है यूपी में ही नहीं बिहार सहित महाराष्ट्र में भी हमारी पार्टी अब दमदारी के साथ दिखाई दे रही है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा तो आज हम अपने हक और अधिकार के लिए लड़ाई लड़ने के लिए स्वतंत्र है कार्यकर्ताओं का सम्मान सिर्फ सम्मान नहीं आने वाले कल का भविष्य भी है क्योंकि कोई भी राजनीतिक दल गांव गली चौराहे से एक एक कार्यकर्ताओं को जोड़ते हुए प्रदेश ही नहीं बल्कि इस देश की राजनीति में दिखाई देती है शिक्षा जरूरी है स्वास्थ्य जरूरी है लेकिन सबसे पहले संविधान जरूरी है सभी शोषित पिछड़े वंचित को संविधान पढ़ना चाहिए जिससे हमें अपने हक और अधिकार की जानकारी हो सके इस मौके पर बंतरा ग्राम सभा के प्रधान संतोष राजभर ने दर्जनों समर्थकों के साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया ।

इस कार्यक्रम में सालिक यादव जिला अध्यक्ष लल्लन राजभरअंबिका राजभर संतोष यादव सिंहासन राम शिवकुमार मामा कार्यक्रम के संयोजक शेषनाथ राजभर अमला राजभर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन