प्रदूषण के खिलाफ समर एक्शन प्लान को लेकर 30 विभागों ने सौंपी अपनी रिपोर्ट

 पर्यावरण विभाग को समर एक्शन प्लान के तहत सभी विभागों द्वारा दिए गए रिपोर्ट / सुझावों  के आधार पर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के दिए गए निर्देश
समर एक्शन प्लान को लेकर आज दिल्ली सचिवालय में सभी सम्बंधित 30 विभागों के अधिकारियो के साथ की गई संयुक्त बैठक
दिल्ली के  अरविन्द केजरीवाल को 24 अप्रैल को सौंपी जाएगी समर एक्शन प्लान की विस्तृत रिपोर्ट
इस वर्ष के समर एक्शन प्लान में डस्ट प्रदूषण औद्योगिक प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण  जल प्रदूषण   और पड़ोसी राज्यों से संवाद जैसे फोकस बिंदु शामिल है
EROS TIMES: दिल्ली में गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए केजरीवाल सरकार ने अपनी तैयारियाँ तेज़ कर दी है | पिछले वर्ष के समर एक्शन प्लान की सफलता के बाद इस वर्ष 16 फोकस बिन्दुओ के साथ सरकार समर एक्शन प्लान को लांच करने जा रही है | इसी सन्दर्भ में आज दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में सभी सम्बंधित विभागों के साथ समर एक्शन प्लान को लेकर समीक्षा बैठक की गई | इस बैठक में समर एक्शन प्लान से संबंधित 30 विभागों ने अपनी -अपनी रिपोर्ट / सुझाव पर्यावरण  विभाग को सौंपे | पर्यावरण विभाग को समर एक्शन प्लान के तहत सभी विभागों द्वारा दिए गए रिपोर्ट / सुझावों के आधार पर विस्तृत कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए है | दिल्ली के माननीय  अरविन्द केजरीवाल को समर एक्शन प्लान की विस्तृत रिपोर्ट 24 अप्रैल को सौंपी जाएगी |
पर्यावरण मंत्री  गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए केजरीवाल सरकार निरंतर कार्यरत रही है | पिछले वर्ष सर्दियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए शुरू किए गए विंटर एक्शन प्लान का नतीजा यह रहा कि दिल्ली में पीएम 10 और पीएम 2.5 की मौजूदगी में लगातार गिरावट दर्ज की गई है | साथ ही पिछले 8 सालो में प्रदुषण स्तर में भी लगभग 30 प्रतिशत से ज़्यादा की कमी देखी गई है | इस वर्ष भी सरकार गर्मियों के मौसम में होने वाले प्रदूषण से निपटने के लिए 16 फोकस बिन्दुओ पर आधारित समर एक्शन प्लान लेकर आ रही है | जिसके लिए विभाग द्वारा 12 अप्रैल को सभी सम्बंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक की गई थी | उस बैठक के दौरान सभी विभागों को 7 दिन अर्थात 20 अप्रैल तक समर एक्शन प्लान के तहत निर्धारित 16 फोकस बिंदुओं के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर अपनी रिपोर्ट पर्यावरण विभाग को सौपने के निर्देश दिए  गए थे। आज विभिन्न विभागों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए दिल्ली सचिवालय में संयुक्त बैठक की गई | बैठक में पर्यावरण विभाग डीपीसीसी  विकास विभाग दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड सीपीडब्लूडी  डीडीए  दिल्ली पुलिस डीटीसी  राजस्व विभाग डीएसआईआईडीसी  शिक्षा विभाग  डीएमआरसी  पीडब्लूडी  ट्रांसपोर्ट विभाग  एनएचएआई  दिल्ली जल बोर्ड डूसिब एनडीएमसी एमसीडी  आदि के अधिकारी शामिल रहें |
उन्होंने बताया कि समर एक्शन प्लान में शामिल 16 फोकस बिन्दुओ के तहत दिल्ली के प्रदूषण के नियंत्रण के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक एक्शन प्लान बनाकर उसको लागू करने की तरफ काम करने का निर्णय लिया गया है | इसी कड़ी में आज बैठक के बाद पर्यावरण विभाग को सभी विभागों द्वारा सौंपे गए रिपोर्ट / सुझावों के आधार पर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए | समर एक्शन प्लान का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट 24 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यंत्री अरविन्द केजरीवाल को  सौंपी जाएगी | इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के अंदर प्रदूषण के खिलाफ संयुक्त कार्य योजना का निर्माण करना है।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला