EROS TIMES: नोएडा राधा रानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट एवं नव ऊर्जा युवा संस्था के संयुक्त प्रयास से बृहस्पतिवार को सेक्टर 53 ग्राम गिझोड़ में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है। एडीसीपी शक्ति अवस्थी जी व वरिष्ठ प्रबंधक विजय रावल ने प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया।

मौके पर शक्ति अवस्थी ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर की शिक्षा बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर आज की जरूरत है। इसके बिना अब जीवन की कल्पना नहीं है। उसे आज एक कंप्यूटर कर देता है।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम उपस्थित निमिश वर्मा ने कहा कि तकनीक के इस युग में कम्प्यूटर के ज्ञान के अभाव में रोजगार पाना संभव नहीं है। बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। जिससे निजात के लिए तकनीकी शिक्षा आवश्यक हो गया है।समारोह की अध्यक्षता डीडी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एन पी सिंह ने की।नवरत्न फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थानीय युवाओं के करियर को नई दिशा देने का काम करेगा।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश गोयल रामशरण गौर देवेंद्र मित्तल डीके सिंघल नंदनी गोयल मुक्ता गोयल शैल माथुर अशोक गुप्ता जेएम सेठ के बंसल जितेंद्र बंसल केडी शर्मा दीपक कनोजिया सत्यवान प्रशांत यादव शिवम ठाकुर प्रमोद चौहान सुधीर राय सुषमा अवाना मनोज चौहान सविता शर्मा मनीष पांडेय अनमोल सहगल डौली शर्मा राहुल अवाना के अलावा कई युवा साथी मौजूद थे।






