न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित ट्रिबेका फेस्टिवल में होगा आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर

निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार और अभिनेता प्रभास के लिए यह वकाई एक बड़ी उपलब्धि हैं, क्योंकि इससे भारतीय सिनेमा को एक प्रतिष्ठित वैश्विक मंच मिलेगा। 

EROS TIMES:  आदिपुरुष अब बस कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है और दर्शक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक ओम राउत द्वारा भारतीय इतिहास और संस्कृति के सबसे महान महाकाव्य रामायण के चित्रण को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार ने निर्मित किया हैं। इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है जो सभी के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है क्योंकि अब देश के साथ साथ पूरे विश्व में भारतीय इतिहास और संस्कृति की भव्यता की गवाह बनेगी। दरअसल  न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 13 जून को होगा जब की यह फेस्टिवल 7-18 जून तक चलेगा है। बता दें यह फिल्म भारत और दुनिया भर में 16 जून को रिलीज होगी।

हालही में ट्रिबेका फेस्टिवल के लिए लाइन-अप की घोषणा की गई है, और इसमें आदिपुरुष का भी नाम शामिल है जिसे वर्ल्ड प्रीमियल के लिए चुना गया है। ओकेएक्स द्वारा प्रस्तुत और 2001 में रॉबर्ट डी नीरो, जेन रोसेन्थल और क्रेग हाटकॉफ द्वारा स्थापित ट्रिबेका फेस्टिवल कलाकारों और विविध दर्शकों को एक साथ लाता है ताकि कहानी कहने के सभी रूपों का जश्न मनाया जा सके। ऐसे में आदिपुरुष जो एक विजुअल ट्रीट होने का वादा करती है, जिसे ‘मिडनाइट ऑफरिंग’ के रूप में 3डी प्रारूप में पेश किया जाएगा। आदिपुरुष पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन करने के लिए तैयार है, तो ये वकाई भारतीय सिनेमा के लिए एक बहुत बड़ा पल है।

इस बड़ी उपलब्धि के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशन ओम राउत कहते हैं

 

यह एक फिल्म नहीं  पर एक भाव है। एक ऐसी कहानी के लिए हमारा नजरिया है जो भारत की भावना के साथ जुड़ा है। जब मुझे पता चला कि आदिपुरुष को दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में से एक के सम्मानित जूरी द्वारा चुना गया है, जो मैं एक छात्र के रूप में हमेशा से ख्वाहिश रखता था। ट्रिबेका फेस्टिवल का यह प्रीमियर वास्तव में मेरे लिए और पूरी टीम के लिए बहुत खास है क्योंकि हमें वैश्विक स्तर पर एक ऐसी कहानी दिखाने का मौका मिला है जो हमारी संस्कृति में गहराई तक समाई हुई है। इसके वर्ल्ड प्रीमियर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए हम असल में रोमांचित और उत्साहित हैं।”

इस पर टी-सीरीज के भूषण कुमार कहते हैं -भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना वास्तव में हम सभी के लिए गर्व का पल है। ट्रिबेका फेस्टिवल दुनिया के सबसे प्रशंसित प्लेटफार्मों में से एक है और हमारी फिल्म के लिए, जो न केवल प्यार का फल है बल्कि भारतीय इतिहास को भी दर्शाता है – यहां प्रदर्शित किया जाना विनम्र, रोमांचक और जबरदस्त है। आदिपुरुष सभी के लिए एक विजुअल ट्रीट होने जा रहा है और मुझे यकीन है कि वैश्विक दर्शकों पर इसका एक मंत्रमुग्ध करने वाला प्रभाव होगा।

वहीं फिल्म के अभिनेता प्रभास का कहना हैं- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर ट्रिबेका फेस्टिवल न्यूयॉर्क में होगा। हमारे राष्ट्र के आचार को दर्शाने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना बेहद किस्मत की बात है। हमारी भारतीय फिल्में देखने के लिए खासतौर पर वह जो मेरे बहुत करीब है। आदिपुरुष वैश्विक मंच पर पहुंचना मुझे न केवल एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक भारतीय के रूप में भी बेहद गौरवान्वित करता है। मैं ट्रिबेका में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।”

आदिपुरुष में प्रभास कृति सेनन सैफ अली खान और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया हैं और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ओम राउत प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

ट्रिबेका फेस्टिवल के बारे में

ओकेएक्स द्वारा प्रस्तुत ट्रिबेका फेस्टिवल फिल्म, टीवी, संगीत, ऑडियो स्टोरीटेलिंग, गेम्स और एक्सआर सहित सभी रूपों में कहानी कहने का जश्न मनाने के लिए कलाकारों और विविध दर्शकों को एक साथ लाता है। फिल्म में मजबूत जड़ों के साथ, ट्रिबेका रचनात्मक अभिव्यक्ति और मनोरंजन का दूसरा नाम है। ट्रिबेका चैंपियन्स उभरती और स्थापित आवाजों, पुरस्कार विजेता प्रतिभा की खोज करता है नए अनुभवों को क्यूरेट करता हैं, और विशेष प्रीमियर एग्जीबिशन कन्वर्सेशन और लाइव प्रदर्शनों के जिए नए विचारों का परिचय देता हैं। विश्व व्यापार केंद्र पर हमलों के बाद लोवर मैनहट्टन के आर्थिक और सांस्कृतिक पुनरोद्धार को प्रोत्साहित करने के लिए 2001 में रॉबर्ट डी नीरो जेन रोसेन्थल और क्रेग हाटकॉफ द्वारा इस फेस्टिवल की शुरूआत की गई थी। एनुअल ट्रिबेका फेस्टिवल न्यूयॉर्क सिटी में 7-18 जून, 2023 तक अपना 22वां साल मनाएगा। 2019 मेंजेम्स मर्डोक के लुपा सिस्टम्स ने उद्यम को विकसित करने के लिए रोसेन्थल डी नीरो और मर्डोक को एक साथ लाकर ट्रिबेका एंटरप्राइजेज में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी थी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला