EROS TIMES:नोएडा यामाहा कंपनी ने अधिकृत विक्रेता जे. एम. मोटर्स में आज दो नई बाइक लॉन्च की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष संजय जैन ने दीप प्रज्वलित कर व केक काटकर नई बाइक से आवरण हटाकर लॉन्च किया। इस मौके पर शोरूम के संचालक संजय कोहली के साथ यामाहा कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर संतोष ओझा सेल्स मैनेजर अनुपमा पांडे सर्विस मैनेजर अजय कुमार मौजूद रहे।
जे एम मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड में आज सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली FZS और FZ X के चौथा संस्करण को लॉन्च किया गया। FZ-S में कंपनी ने 150CC फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है। बाइक में कई नई खूबियों को जोड़ा गया है। इस्मे कंपनी ने जायदा रोशनी देने वाली नई हेडलाइट को दिया है। जिसके साथ एलईडी फ्लैशर्स को भी दिया गया है।

नई FZ-S में कंपनी ने OBD-II (पार्ट के खराब होने से पहले फॉल्ट का मीटर स्क्रीन पर डिस्प्ले होना), TCS ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (गाड़ी के टर्न होने की स्थिति में फिसलने से बचाना), और नई एलसीडी मीटर भी दिया है। एलसीडी मीटर पर ही आपको मोबाइल कनेक्शन का स्टेटस बैटरी स्टेटस, कॉल अलर्ट और एसएमएस अलर्ट भी मिल जाएंगे। इसके साथ ही इसमें नया 3-डी लोगो, बेहतर एलईडी टेल लैंप, एबीएस, 140 एनएम का रियर रेडियल टायर एवं टू लेवल सीट जैसे फीचर दिए गए हैं।
इसके अलावा ईंधन की खपत की जांच रैंकिंग रेव डैशबोर्ड की जानकारी को मोबाइल पर देखा जा सकता है। FZ सीरीज की नई FZ-X बाइक को उन ग्रहकों के लिए बनाया गया है जो छोटे-छोटे ब्रेक के दौरान कम दूरी की यात्रा करना पसंद करते हैं। बाइक के डिजाइन रेट्रो बाइक्स की तरह रखा गया है और इसमें भी 150 CC फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। बाइक में भी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इस्मे यामाहा मोबाइल कनेक्ट सुनहरे रंग के अलॉय व्हील, चमकदार एलईडी टाइप टर्न इंडिकेटर वाई-कनेक्ट फंक्शन एलईडी हेड लाइट्स के साथ डीआरएल एलईडी हेडलाइट्स मेटल टैंक कवर मेटल साइड कवर एलसीडी मीटर मेटल अंडर काउल टू लेवल सीट मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर सॉकेट ऐप कनेक्टिविटी स्टेटस फोन बैटरी लेवल अंतिम पार्किंग स्टेटस जैसी विशेषताएं हैं। बाइक में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन के साथ फ्रंट फोर्क लुक दिए गए हैं।






