सीएचसी को फर्स्ट रेफ़रल यूनिट बनाने के संबंध में दादरी विधायक से की मुलाक़ात

EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगो के लिए चिकित्सा सुविधाओं के उचित प्रबंध हेतु सीएचसी को एफ़आरयू ( फर्स्ट रेफ़रल यूनिट ) बनाने के संबंध में दादरी विधायक तेजपाल नागर से की मुलाक़ात। ग्रेटर नोएडा वेस्ट आबादी बाहुल्य क्षेत्र है जहां सरकारी अस्पताल के नाम पर एक मात्र सीएचसी बिसरख है और यहा भी सभी बीमारियों के इलाज की व्यवस्था नहीं है जिसकी आज गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने दादरी विधायक तेजपाल नागर से उनके कार्यालय में मिलकर बिसरख सीएचसी को एफ़आरयू यूनिट बनाने के लिए ज्ञापन दिया।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि कल समिति के सदस्यों ने सीएचसी बिसरख का निरीक्षण किया था जो कि एक मात्र सरकारी अस्पताल है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की जनता लगातार सरकारी अस्पताल के लिए लंबे समय से माँग कर रहे  है लेकिन जो इंफ़्रास्ट्रक्चर हमारे पास है उसको बेहतर बना दिया जाये तो यहाँ काफ़ी लोगो की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। यदि यह सरकार द्वारा एफ़आरयू यूनिट ( फर्स्ट रेफ़रल यूनिट ) बन जाता है तो यहाँ के नागरिकों को अत्यधिक सुविधाये जैसे विशेषज्ञ डॉक्टर्स, सर्जन ब्लड  बैंक एवम् आकस्मिक स्थिति के लिए 24 घंटे सुविधाये मिल जाएगी जिसके अभाव में अभी लोगो को प्राइवेट अस्पतालों या नोएडा भागना पड़ता है। साथ ही सीएचसी बिसरख में मरीज़ो को एक्स रे, अल्ट्रा साउंड एवं  अन्य जाँच के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है।

सीएचसी बिसरख के पास इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत अच्छा है लेकिन सुविधाओं की कमी है यदि यहाँ अच्छी सुविधाये मिले तो नागरिकों को अच्छी चिकित्सा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीएचसी बिसरख में स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी तुरंत आवश्यकता है पहले यहा स्त्री विशेषज्ञ थी परंतु उनका ट्रास्फ़र हो गया है जिसकी वजह से मरीजो को दिक़्क़त का सामना करना पड़ता है।

इसलिए उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रालय में बात कर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगो के लिए चिकित्सा सुविधाओं का उचित प्रबंध कराया जाए।

दादरी विधायक तेजपाल नागर ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक के पत्र लिखकर समस्या को संज्ञान में लिया  साथ ही उन्होंने  सीएचसी बिसरख में स्त्री रोग डॉक्टर की नियुक्ति के लिए सीएमओ गौतम बुद्ध को पत्र लिखकर आगे की जानकारी लेंगे।

आज मीटिंग के में विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव गौतम बुद्ध नगर के महासचिव आदित्य अवस्थी  हिमाशु राजपूत इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन