पीड़ित ने लगाए एसडीएम दादरी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

EROS TIMES: नोएडा मीडिया क्लब मे एक कॉन्फ्रेंस  को संबोधित करते हुए पीड़ित ने बताया कि  सरकार अपराध एव माफ़ियाराज से मुक्ति की कल्पना भले ही करती हो किन्तु मगर धरातल पर सरकारी में माफ़ियाओं का समावेश हो चुका है प्रेस वार्ता के दौरान आगे पीड़ित सुरेंद्र यादव ने एसडीएम दादरी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि  कोविड-19 में तहसील दादरी में 2020 प्रतिनियुक्त एसडीएम दादरी आलोक कुमार गुप्ता ने अपने अधिकार क्षेत्र व न्यायक्षेत्र से ऊपर उठकर डब्ल्यू 650/ एक शासनादेश अनुभाग 9, 2015 का उलंघन करते हुये, उ0प्र0 राजस्व सहिंता अधिनियम 2006 की धारा 24 में प्रचलित वाद – टी-202011xxxxxx07081 विवेक दहिया बनाम देव दत्त शर्मा  प्रकरण में दौरान ए वाद चकमार्ग अवरुद्ध के मिथ्या प्रार्थना पत्र पर ग्राम हैबतपुर के खसरा संख्या 329 की बजाय 327 व 330 पर जबरन प्रशासनिक हस्ताक्षेप कर कब्जा करवा दिया था जो कि विधि विरुद्ध संवैधानिक शक्तियों का दुरुपयोग है  जिसकी वीडियो सीडी न्यायालय फ़ाइल में संलग्न है।

पीड़ित के ने बताया  ग्राम हैबतपुर खसरा संख्या 330 व 327 के संक्रमणीय भूमिधरों ने उच्च न्यायालय गुहार लगाई उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने राजस्व न्यायालय को निर्देशित किया कि प्रश्नगत प्रकरण में अंतिम सुनवाई तक अतिक्रमण को बहाल रखते हुये, द्वतीय पक्ष की सुनवाई की जाये किन्तु, उक्त प्रचलित प्रकरण में 07 जुलाई 2022 में एसडीएम (न्यायिक) ने अंतरिम आदेश जारी कर 15 दिवस के भीतर न्यायालय में स्पष्ट पैमाइश रिपोर्ट तहसीलदार दादरी से माँगी किन्तु राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा दिनाँक 5 अगस्त 2022 जो कि नियत पैमाइश तिथि थी  को अचानक बीमार हो गया।

पुनः 23 अगस्त 2022 पैमाइश की तिथि नियत की गई एक बार राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा पुनः नियत समय से आधा घण्टे पहले बीमार हो गया और एक पुनः एक बार दिनाँक 05 सितबर 2022 को पैमाइश तिथि निर्धारित की गई किन्तु, इस बार पीड़ित के धैर्य जवाब दे गया तो समाचार पत्र में समाचार प्रकाशन होने के बाद राजस्व टीम पैमाइश हेतु विवादित स्थल पर पहुँची किन्तु, उसके बाद भी भू-माफ़ियाओं से मिलीभगत के कारण न्याय को प्रभावित करने के उद्देश्य से जानबूझकर 01 नवम्बर 2022 को राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा द्वारा भ्रामक रिपोर्ट प्रेषित की गई कि डूब क्षेत्र होने के कारण कोई, स्थायी बिन्दु न मिलने की वजह से पैमाइश रिपोर्ट प्रेषित नहीं की जा सकती किन्तु, बिना पैमाइश किये ही आपदा प्रबंधन के स्वामी अन्तर्यामी नरेश कुमार शर्मा ने यह सुनिश्चित कर दिया कि विवेक दहिया अपनी ही भूमि पर काबिज है।

तत्कालीन राजस्व निरीक्षक नरेश कुमार शर्मा को ग्राम हैबतपुर के खसरा संख्या 58, खसरा संख्या 175, खसरा संख्या 269 में मौजूद जीवित कुँए ही नहीं दीया।

बहराल एसडीएम (न्यायिक) के न्यायालय ने पुनः 29 नवम्बर 2022 को तहसीलदार दादरी से स्पष्ट पैमाइश रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया और पैमाइश तिथि दिनाँक 22 दिसंबर 2022 निर्धारित की गई मौके पर राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार लेखपाल राजपाल सिंह राज कुमार नागर एव क्षेत्रीय लेखपाल सरजीत सिंह विवादित स्थल मौके पर पहुँचे तथा वैज्ञानिक विधि टी एस एम से पैमाइश की गई किन्तु सर्वेयर कम्पनी को राजस्व कर्मचारियों की मौजूदगी में धमकाया गया, बहराल रिपोर्ट प्रेषित नहीं की गई।

उक्त प्रश्नगत प्रकरण में, पुनः16 जनवरी 2023 निर्धारित की गई टीम का गठन नायब तहसीलदार राम कृष्ण के नेतृत्व में किया गया जिसमे राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार लेखपाल राजपाल लेखपाल राज कुमार नागर व क्षेत्रीय लेखपाल सरजीत सिंह व उभय पक्षों की उपस्थिति में टी एस एम से पैमाइश की गई किन्तु राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार ने पुनः डूब क्षेत्र की बात कहाते हुये मनमाने ढंग से रिपोर्ट प्रेषित की जिसमें एक फिर यही बात कही गई  कि डूब क्षेत्र होने के कारण कोई भी स्थायी बिन्दु न होने की बजह से रिपोर्ट प्रेषित करना संभव नहीं है एक फिर जीवित कुओं को रिस्वत ने कफन दफन कर दिया। बहराल एसडीएम दादरी पर जबकि 16 जनवरी 2023 को हुई पैमाइश की रिपोर्ट टीम का हिस्सा बने लेखपाल राजपाल सिंह राज कुमार नगर व तत्कालीन क्षेत्रीय लेखपाल सरजीत सिंह ने ग्राम हैबतपुर के सजरा से मिलान कर तैयार कर ली है जो कि आर आई अशोक कुमार के गले की फ़ांस बनी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित