ओमप्रकाश राजभर को निकाय चुनाव से पहले ही लगा जोरदार झटका

EROS TIMES: नोएडा यूपी निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को बड़ा झटका लगा है. ओम प्रकाश राजभर ने आज जिस डॉक्टर महेश प्रजापति को प्रयागराज सीट से मेयर का उम्मीदवार घोषित किया है, उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया है. महेश प्रजापति ने कहा है कि वह तो राजभर की पार्टी सुभासपा के सदस्य तक नहीं हैं. महेश प्रजापति के मुताबिक वह राजभर के सहयोगी संगठन भागीदारी मोर्चा के पदाधिकारी हैं. भागीदारी मोर्चा और सुभासपा अलग-अलग संगठन हैं. ओम प्रकाश राजभर ने नाम घोषित करने से पहले बात तक नहीं की.

महेश प्रजापति ने आगे कहा कि मीडिया के जरिए नाम घोषित किए जाने की जानकारी मिली है. महेश प्रजापति का कहना है कि मैं कतई चुनाव नहीं लड़ूंगा. उन्होंने कहा, मुझे अगर चुनाव लड़ना भी होगा तो भागीदारी मोर्चा के बैनर से चुनाव लड़ूंगा. वह भागीदारी मोर्चा से किसी दूसरे को खुद चुनाव लड़ाएंगे. महेश प्रजापति ने खुद को उम्मीदवार घोषित किए जाने पर नाराजगी भी जताई है. बता दें कि राजभर की पार्टी ने आज 5 नगर निगम मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया. पार्टी ने लखनऊ से अलका पांडेय को मेयर प्रत्याशी बनाया है, प्रयागराज सीट से महेश प्रजापति को उम्मीदवार बनाया गया था, वाराणसी से आनंद तिवारी को, गाजियाबाद से दयाराम भार्गव को और कानपुर से रमेश राजभर को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है।सपा-बसपा पर साधा निशाना

इसबार अकेले चुनावी मैदान में उतरी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी जीत का दावा कर रही है. पार्टी ने 117 नगर पंचायत और 87 नगर पालिकाओं के लिए भी प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दे दिया है. राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं. निकाय चुनाव का ऐलान होते ही वे सपा और बसपा पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

निकाय चुनाव से पहले बड़ा ‘खेल’ करने की तैयारी में बीजेपी, विरोधी दलों में मच सकती है खलबली।

इस बार अकेले चुनावी मैदान में उतरी ओम प्रकाश राजभर की पार्टी जीत का दावा कर रही है. पार्टी ने 117 नगर पंचायत और 87 नगर पालिकाओं के लिए भी प्रत्याशियों के नाम को अंतिम रूप दे दिया है. राजभर गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं. निकाय चुनाव का ऐलान होते ही वे सपा और बसपा पर जमकर निशाना साध रहे हैं.

  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी