EROS TIMES:गाज़ीपुर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारा टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत। खबर है कि चंदौली के रहने वाले अलियार प्रजापति (30) और गाजीपुर के तिवारीपुर के रहने वाले शेखर प्रजापति (28) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे

तभी सामने से विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तारमें ट्रैक्टर में मोटर साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार मामा भांजे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। करण्डा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार चौधरी ने बताया कि चोचकपुर-सुआपुर मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर भी पकड़ लिया गया है।






