डी ए वी के संस्थापक महात्मा हंसराज पर गोष्ठी संपन्न

श्वेत वस्त्रधारी सर्वस्व त्यागी थे महात्मा हंसराज -डॉ. नरेंद्र आहूजा विवेक
गाजियाबाद  केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में डी ए वी के संस्थापक महात्मा हंसराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह करोना काल से 525 वाँ वेबिनार था। 
EROS TIMES:मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र आहूजा विवेक (पूर्व राज्य ओषधि नियंत्रक हरियाणा) ने कहा कि महात्मा हंसराज श्वेत वस्त्र धारी सर्वस्व त्यागी  सन्यासी थे। महात्मा हंसराज ने नवीन और प्राचीन को जोड़ कर शिक्षा के साथ संस्कार देने वाली आंदोलन के रूप में डी ए वी की शिक्षा प्रणाली देश को दी।स्वतंत्रता प्राप्ति के उपरान्त राष्ट्र के नीति नियन्ताओं के समक्ष तीन प्रकार की शिक्षा प्रणालियां उपलब्ध थी प्रथम स्वामी श्रद्धानन्द द्वारा स्थापित गुरुकुलीय शिक्षा महात्मा हंसराज द्वारा नवीन और प्राचीन के समन्वय से स्थापित डी ए वी शिक्षा और तीसरी हमारे राष्ट्र को मानसिक गुलाम बनाने के उद्देश्य से लार्ड मैकाले द्वारा दी गई मैकाले की शिक्षा व्यवस्था। लेकिन ना जाने क्यों हमारे राष्ट्र के उस समय के नेताओं ने मैकाले की शिक्षा प्रणाली को हमारे राष्ट्र के लिए चुन लिया और शायद इसलिए आज स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्षों के बाद भी हमारा राष्ट्र गम्भीर व्याधियों से ग्रस्त हो गया और जब भी किसी ने शिक्षा को उसकी पुरातन आर्ष भारतीय हिन्दू शिक्षा प्रणाली को अपनाने का प्रयास किया तो उसे शिक्षा का भगवाकरण बता कर खारिज कर दिया गया।
मुख्य अतिथि ओम सपरा (पूर्व मेट्रो पोलेटिन मैजिस्ट्रेट) व अध्यक्ष ईश आर्य हिसार ने भी महात्मा हंसराज कि शिक्षाओं को जीवन में धारण करने का आह्वान किया।
केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि राष्ट्र की नीव शिक्षित समाज से ही मजबूत होगी।राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन कियाI
गायिका अंजू आहूजा ईश्वर देवी  जनक अरोड़ा सरला बजाज  सुदेश आर्य कमलेश चांदना कुसुम भंडारी  प्रतिभा कटारिया कौशल्या अरोड़ा आदि के मधुर भजन हुए।
  • admin

    Related Posts

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में रविवार को गौवंश अखाड़ा द्वारा आयोजित “स्प्रिचुअल कॉन्क्लेव – आध्यात्मिक भारत-2047” में देशभर से आए संतों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं और…

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और यूके संसद जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंचों पर भारतीय दर्शन, वेदांत और उपनिषदों की शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के बाद प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 11 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 52 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 11 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी