गाज़ीपुर गहमर एशिया के सबसे बड़े एवं सैनिक बाहुल्य गांव गहमर के एक पूर्व सैनिक के पुत्र का जेल अधीक्षक के पद पर चयन होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है शुभचिंतकों द्वारा इनके परिजनों को बधाइयां दी जा रही हैं।
EROS TIMES: ज्ञात हो कि गहमर के खेमन राय पट्टी निवासी भूतपूर्व सैनिक अनिल कुमार सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह ने पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर जेल अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुए हैं इससे पूर्व अभिषेक बिजली विभाग में एसडीओ के पद पर लखनऊ में तैनात थे अभिषेक की प्रारंभिक शिक्षा गहमर और पांचवी से दसवीं तक बरेली में हुई उन्होंने वेल्लोर से बीटेक किया । सातवीं बार में इन्होंने पी सी एस की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जेल अधीक्षक के पद पर चयन पाया है । अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों मित्रों एवं गुरुजनों को दिया है। इस अवसर पर महेशानंद श्रीवास्तव ने आशीर्वाद प्रदान किया।






