अवॉर्ड सेरिमनी में 70 मेधावी बच्चे हुए सम्मानित बच्चे

प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले पांच-पांच बच्चों को प्रदान किए नगद पुरस्कार, मोमेंटो स्कूल बैग व प्रशस्ति पत्र

EROS TIMES: रामनगर। एएमजीआर ट्रस्ट के तत्वावधान में पिछले दिनों प्रदेश स्तर पर आयोजित कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 70 छात्र-छात्राओं को भव्य समारोह के दौरान नगरपालिका के सभागार में स्कॉलरशिप स्कूल बैग मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान शिक्षा की ओरद्ध विषयक अवॉर्ड सेरिमनी कार्यक्रम में रामनगर के विधायक दीवान सिंह बिष्ट बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे जबकि विशिष्ट अतिथियों में बाबा नीम करौली हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के डायरेक्टर सिद्धार्थ शर्मा, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसपीएस रावत एवं मशहूर सिंगर व यूट्यूबर शेखर जायसवाल की मौजूदगी दर्ज रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत के साथ किया गया। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों एएमजीआर ट्रस्ट द्वारा प्रदेश स्तर पर पांच ग्रुपों में

50 स्कूलों को साथ लेकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में उपरोक्त सभी पांचों ग्रुप के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को स्कॉलरशिप के रूप में 10 हजार रुपए नगद स्कूल बैग मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान के पांच छात्र- छात्राओं को छात्रवृत्ति के रूप में 5 हजार रुपयों की नकदी के

अलावा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो व स्कूल बैग प्रदान किए। ऐसे ही तृतीय स्थान पर रहे पांच प्रतिभागियों को भी 2 हजार रुपयों की नगद धनराशि के अलावा प्रशस्ति पत्र मोमेंटो व स्कूल बैग प्रदान किए। समारोह के दौरान बाकी के बच्चों को भी ट्रस्ट के द्वारा स्कूल बैग मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विधायक दीवान मौजूद रहे।

दीवान सिंह बिष्ट ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे देश का भावी भविष्य है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन कर बच्चों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसी तरह ट्रस्ट के अध्यक्ष / प्रबंध निदेशक संतोष श्रीवास्तव ने ट्रस्ट के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई वर्षों से ट्रस्ट के माध्यम से स्कूली बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को ट्रस्ट की ओर से फ्री ऑनलाइन क्लास कराने की योजना है। इसके अलावा मेधावी बच्चों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर आदि के क्षेत्र में भी दक्ष किया जाएगा। समारोह के दौरान ट्रस्ट की डायरेक्टर श्वेता श्रीवास्तव के अलावा दिवेश रंजन, पंकज कुमार, विक्की कुमार, अनीस मंसूरी समेत शिक्षा की ओर टीम के सभी सदस्य क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला