महफ़िल ए बारादरी में बही गीत शेर दोहा की रसधार

EROS TIMES: ग़ाज़ियाबाद सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं राज्यसभा की पूर्व सदस्य डॉ. प्रभा ठाकुर ने कहा कि कविता इंसानियत को जिंदा रखने का काम करती है। महफ़िल ए बारादरी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने
अपने गीत की पंक्तियों “एक आंख है हसीं तो एक आंख पानी  तेरी मेरी जिंदगी की एक है कहानी, जो धरा की है तपन वही गगन का पानी इस जमीं आसमां की एक है कहानी एक आग दीप में है एक चिता की अगन, एक आग ज्योति है तो एक आग है जलन, एक ही कथा है किंतु अलग-अलग मानी तेरे सुख की मेरे दुख की एक है कहानी…” के जरिए पूरे सदन की सराहना बटोरी। उन्होंने कहा कि कविता के जरिए बहुत सी चीजों को संवारा जा सकता है। जिसमें समाज विचार और इंसान सभी शामिल हैं। अपनी कविता ‘दिशाहीन होने दो’ के माध्यम से उन्होंने समाज को नई दिशा देने की कोशिश की।

नेहरू नगर स्थित सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल में आयोजित महफ़िल ए बारादरी में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध शायर व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आदेश त्यागी ने क्या है जिसने मेरे दिल में इतनी हिम्मत भर दी है, मुझ में है कानून की ताकत तन पर खाकी वर्दी है। तुम्हें बचाने अपराधी के पीछे भाग रहा हूं मैं, तुम सो जाओ नींद चैन की क्योंकि जाग रहा हूं मैं” से भरपूर दाद बटोरी। उनकी पंक्ति “पढ़ते कैसे तुम मुझे कैसे मुश्किल थे हालात तुमको आदत लफ्ज़ की मैं खाली जज्बात भी खूब सराही गई। संस्था के अध्यक्ष गोविंद गुलशन ने कहा “इसलिए रहता नहीं कोई नया डर मुझ में आईना जागता रहता है बराबर मुझमें। मेरी नजरों ने बरसात में छू लिया उसका गीला बदन उससे नजरें मिली और फिर शर्मसारी रही उम्र भर। बारादरी की संस्थापिका डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ ने फ़रमाया “तुम बसे थे मेरे फसानों में किसकी आहट है फिर ये कानों में। हर जबां में हो एक जैसे ही पढ़ लिया तुमको सब जबानों में।

कार्यक्रम की शुरूआत डॉ तारा गुप्ता की सरस्वती वंदना से हुई। कार्यक्रम का संचालन भी उन्होंने ही किया। प्रतिभा प्रीत ने फ़रमाया हम तो समझे थे कि ख़ुशियां कर रहे हैं हम जमा, फोड़ी पर जब दिल की गुल्लक दर्द की राहत  मिली।” मनीषा जोशी ने कहा “चुरा कर आंख सबसे जिस तरह तुम देखते हो मिरे महबूब होने का इशारा जा रहा है।” वागीश शर्मा ने कहा “गीत वादों के हम गुनगुनाते रहे, जख्म दिल के यूं ही छुपाते रहे। इसके अलावा सुभाष चंदर  राजेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार ‘नाज़’ आलोक यात्री मनु लक्ष्मी मिश्रा डॉ. अमर पंकज राजीव सिंघल प्रेम किशोर शर्मा सुरेंद्र शर्मा अनिल शर्मा देवेंद्र देव जे. पी. रावत सौरभ कुमार और सिमरन की रचनाएं भी सराही गई। इस अवसर पर आभा बंसल  अक्षयवर नाथ श्रीवास्तव  कुलदीप भूपेंद्र राघव  अजय कश्यप आशीष मित्तल प्रभा मित्तल मोदिता काला पं. सत्य नारायण शर्मा रंजन शर्मा रवि शंकर पाण्डेय  हेमंत कुमार संजय भदौरिया वीरेंद्र सिंह राठौर  दीपा गर्ग पी. के. शर्मा  पी. एस. पंवार तिलक राज अरोड़ा व अंजलि समेत बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन