भारत की शान व विश्वप्रसिद्ध जादूगर अमरसिंह के शो में जुटी हजारों की भीड़ उठाया जादू का लुफ्त

EROS TIMES: नई दिल्ली प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत के राजपूतान टोला स्थित केसीआई विद्यालय के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक समागम के तीसरे व अंतिम दिन विश्व प्रसिद्ध जादूगर अमर सिंह ने अपनी कला की प्रस्तुति दी। जादूगर अमर सिंह ने भगवान श्री राम के नारा लगाकर अपने शो का प्रारंभ किया। शो देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चों की भीड़ जुट गई। जादूगर अमर सिंह ने एक से बढ़कर एक कई कारनामे दिखाए और उपस्थित दर्शकों की तालियां बटोरी। रूमाल से छाता और काग़ज़ से ढेरों रुपए व दर्शक का दिमाग़ पढ़कर उनके फ़ोन को भी अनलॉक कर दिया ।

जादूगर अमर सिंह के शो के दौरान पूर्व विधायक अच्युतानंद सिंह पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी अभिषेक कुमार राजापाकर थाने के एसआई जेपी मिश्रा केसीआई विद्यालय के निदेशक सत्य प्रकाश सिंह न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान इन्द्र मोहन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि जादूगर अमर सिंह देश-विदेश में 18 सौ से अधिक शो कर चुके हैं। वे दो बार गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कर चुके है। अपनी जादू की प्रस्तुति पेश करने के बाद जादूगर अमर सिंह ने लोगों से कहा कि मैं बिहार की इस पावन भूमि राजापाकर में आकर धन्य हो गया। मैं आप लोगों के प्यार को दिल में संजोकर  जा रहा हूं। मौका मिला तो फिर आपके बीच ज़रूर आऊंगा। जादूगर अमर सिंह ने कार्यक्रम के मुख्य आयोजक सत्य प्रकाश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन