एमसीडी के स्कूलों में जल्द लागू होगा केजरीवाल का शिक्षा मॉडल

दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों का किया जाएगा कायाकल्प
 एमसीडी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अगले 5 साल के अंदर विश्व स्तरीय बनाया जाएगा
हमारे बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, अगर एमसीडी उन्हें पर्याप्त सहयोग दे तो वे अपनी प्रतिभा साबित कर देंगे
 एमसीडी के शिक्षकों व प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करने के लिए दिल्ली सरकार के शिक्षकों की तरह अच्छी ट्रेनिंग देने की जरूरत है
अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को अपने सभी स्कूलों में एस्टेट मैनेजर आईटी सहायक और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के दिए निर्देश
सीएम अरविंद केजरीवाल ने बैठक कर एमसीडी के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार का शिक्षा मॉडल बहुत जल्द दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के स्कूलों में भी लागू किया जाएगा ताकि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों का भी कायाकल्प किया जा सके। गुरुवार को  अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा बैठक कर एमसीडी के स्कूलों में भी बदलाव की क्रांति शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों में आवश्यक बदलाव लाने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि एमसीडी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अगले 5 साल के अंदर विश्वस्तरीय बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी स्कूलों की बिल्डिंग शानदार बनाने के साथ ही हर स्कूल में एक एस्टेट मैनेजर आईटी सहायक और सुरक्षा गार्ड तैनात करने का भी निर्देश दिया।
एमसीडी के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, एमसीडी आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने एमसीडी की शिक्षा प्रणाली की वर्तमान स्थिति का आंकलन किया और उन क्षेत्रों की पहचान करने का निर्देश दिया जिन पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
इस दौरान एमसीडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि दिल्ली में एमसीडी के 1,578 स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 8.76 लाख बच्चे पढ़ते हैं। 1,578 स्कूलों में से 342 स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं। दिल्ली में 1185 साइटों पर एमसीडी के स्कूल चलते हैं। इनमें से 126 स्कूल पक्की इमारत नहीं है और लगभग 200 स्कूलों की बिल्डिंग की मरम्मत की आवश्यकता है। इस दौरान स्कूलों में सुरक्षा गार्डों की अनुपस्थिति, शौचालयों की खराब हालत स्कूलों में साफ-सफाई की कमी शिक्षकों व प्रधानाचार्यों पर काम का अधिक बोझ और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी जैसे अन्य मुद्दों की पहचान की गई।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के स्कूलों को भी बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर एमसीडी से इन बच्चों को पर्याप्त सहयोग दे तो ये बच्चे अपनी प्रतिभा को साबित कर पूरे देश का नाम उंचा करेंगे। मुख्यमंत्री ने एमसीडी के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करने और उन्हें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही अच्छी ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बुनियादी ढांचे शिक्षकों की ट्रेनिंग और छात्र कल्याण सहित शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर ध्यान देने से एमसीडी स्कूलों के अंदर बदलाव लाने में काफी मदद मिलेगी।
अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी अधिकारियों को दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह ही एमसीडी के हर स्कूल में एस्टेट मैनेजर और सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को डाटा एंट्री संबंधी कार्य के लिए स्कूलों में आईटी सहायकों को नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि इससे शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को काम के अतिरिक्त बोझ से छुटकारा मिलेगा और वे पूरी तरह से शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के अधिकारियों को अगले पांच साल के अंदर सभी स्कूलों के बुनियादी ढांचे को बदलने का लक्ष्य दिया है। साथ ही उन्होंने नए माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए एमसीडी के स्कूलों में खाली जमीन की तलाश करने का भी निर्देश दिया है।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि एमसीडी के अच्छे स्कूल भी दिल्ली सरकार के स्कूलों के स्तर से मेल नहीं खाते हैं। उन्होंने कहा कि एमसीडी के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को पेरित करने की जरूरत है। एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों का एक संयुक्त प्रशिक्षण जल्द ही तय किया जाना चाहिए। एमसीडी के शिक्षा विभाग को भी दिल्ली सरकार के स्कूलों का दौरा करना चाहिए ताकि यह समझ सकें कि हम एमसीडी के स्कूलों के अंदर किस तरह की गुणवत्ता विकसित करना चाहते हैं।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा आज एमसीडी के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में साफ़-सफ़ाई को लेकर एमसीडी को विस्तृत प्लान बनाने को कहा है। कूड़े के पहाड़ हटाने का काम धीमा क्यों चल रहा है? पार्कों के रख-रखाव में आरडब्ल्यूए को भागीदार बनाया जाएगा। एमसीडी के स्कूलों में भी बदलाव की क्रांति शुरू की जाएगी।
वहीं शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा  इसे कहते हैं हैंड्स ऑन सीएम। सीएम एमसीडी के सभी प्रमुख कार्यों की नियमित समीक्षा करते हैं। बाधाओं को समझते हैं समाधान प्रस्तुत करते है और नेतृत्व प्रदान करते हैं। दिल्ली जल्द ही एमसीडी के पार्कों गलियों सड़क स्वच्छता स्कूलों में आमूलचूल परिवर्तन देखेगी।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला