केजरीवाल सरकार के मार्गदर्शन में एमसीडी पार्कों को देगी नया रूप सड़कों को बनाएगी सुंदर और साफ

अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को स्थानीय पार्कों के रखरखाव में आरडब्ल्यूए का सहयोग लेने का दिया निर्देश
अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर एमसीडी सितंबर 2023 तक सभी छोटे पार्कों और मार्च 2024 तक बड़े पार्कों का करेगी पुनर्विकास
सीएम अरविंद केजरीवाल खुद एमसीडी के मॉडल पार्कों का करेंगे निरीक्षण
पेड़ों की छंटाई नियमित की जाएगी, इसके लिए लोगों को एमसीडी को फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी
 दिल्ली की छोटी सड़कों की धुलाई और सफाई में मदद के लिए एमसीडी छोटे वाहनों की मदद लेगी
 सड़कों की बेहतरीन साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की जियो-टैगिंग के साथ निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी
 जियो-टैगिंग के प्रभाव का आंकलन करने के लिए एमसीडी अपने सभी जोन में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी
 सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी की बागवानी और स्वच्छता परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की
EROS TIMES: दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पार्कों के पुनर्विकास और सड़कों की साफ-सफाई में तेजी लाई जाएगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बैठक कर पार्कों के पुनर्विकास और सड़कों की सफाई को लेकर एमसीडी को कदम उठाने का निर्देश दिया है। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी की बागवानी और स्वच्छता परियोजनाओं की समीक्षा की, ताकि इसको ट्रैक पर लाकर वांक्षित परिणाम हासिल किया जा सके।
 अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को संपन्न हुई एमसीडी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज एमसीडी की मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय एमसीडी के डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल एमसीडी सदन के नेता मुकेश गोयल एमसीडी आयुक्त समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के पार्कों के रखरखाव को लेकर चिंता जाहिर की। सीएम ने कहा कि वे खुद एमसीडी के पार्कों का मौका मुआयना करेंगे। उन्होंने एमसीडी को सितंबर 2023 तक सभी छोटे पार्कों और मार्च 2024 तक सभी बड़े पार्कों का पुनर्विकास करने का भी निर्देश दिया।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी को स्थानीय पार्कों के रखरखाव में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की भी मदद लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि एमसीडी अपनी तरफ से आरडब्ल्यूए को अपेक्षित सहयोग प्रदान कर सकती है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पेड़ों की छंटाई की एक नियमित और निर्धारित प्रक्रिया बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें एमसीडी को बुलाकर पेड़ों की छंटाई के लिए कहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली के ग्रीन कवर को अच्छी तरह से बनाए रखने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
अरविंद केजरीवाल ने सफाई व्यवस्था की निगरानी को मजबूत करने के लिए सफाई कर्मचारियों के लिए जियो टैगिंग सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए। जियो-टैगिंग के प्रभाव का आकलन करने के लिए एमसीडी अपने सभी जोन में पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। इसमें सफाई कर्मचारियों को उनके काम की निगरानी करने के लिए जियो-फेंसेड पहचान बताने वाला पहनावे का वितरण करना शामिल है।
एमसीडी पूरे दिल्ली में छोटी सड़कों और उपमार्गों की धुलाई और सफाई में सहायता के लिए छोटे वाहनों को भी तैनात करेगी। इसके अतिरिक्त दिल्ली सरकार हर वार्ड की सफाई के लिए उसे 250 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें मुहैया कराएगी।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन