ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 और नियम 2020 का प्रावधान पर हुआ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

EROS TIMES एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड फाइनेंस द्वारा समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान के सहयोग से ‘‘ ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 और नियम 2020 का प्रावधान’’ पर जानकारी प्रदान करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान के निदेशक डा आर गिरिराज लॉयर्स कलैक्टीव की उप निदेशक और अधिवक्ता सुश्री तृप्ती टंडन इंडिया एचआईवी एड्स एलांयस में ट्रांसजेडर वेलबिंग और एडवोकेसी की सलाहकार श्रीमती अमृता सरकार ललित सूरी हॉस्पीटैलिटी गु्रप के विविधता  समानता और समावेश प्रमुख अक्षय त्यागी एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय और एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड फाइनेंस की निदेशक डा सुजाता खंडाई द्वारा किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रीय समाज रक्षा संस्थान के निदेशक डा आर गिरिराज ने कहा कि वर्तमान समय में यह कार्यशाला हम सभी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रांसजेंडर, हमारे समाज और विश्व का एक हिस्सा है और उनके भी अधिकार है इससे नकारा नही जा सकता। संविधान ने हम सभी को गरिमा पूर्ण जीवन जीने का अधिकार दिया है। प्राचीन समय से भारतीय संस्कृती में सभी को समान अधिकार प्राप्त थे और हर व्यक्ति का अपना महत्व था। भारतीय संस्कृती समाज के हर व्यक्ति एवं वर्ग का सम्मान करता है इसलिए हमें  ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। इस अधिनियम और नियम के उपरांत समाज मेें बदलाव आया है और आज ट्रांसजेंडर व्यक्ति भी अन्य लोगो की तरह शिक्षा ग्रहण करके, रोजगार करके देश के विकास में सहायक बन रहे है।

लॉयरस कलैक्टीव की उप निदेशक और अधिवक्ता सुश्री तृप्ती टंडन ने जानकारी देते हुए कहा कि देश के कानून ने ट्रांसजेंडर समुदाय को थर्ड जेंडर के रूप में स्वीकार करते हुए उन्हे राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के फैसले के माध्यम से कानूनी मान्यता प्रदान की। ट्रांसजेंडर व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए माननीय उच्चतम न्यायालय का फैसला अन्य अधिकार क्षेत्र में भी पालन किया गया। राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकरण के तहत न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उन्हें पुरूष महिला या ट्रांसजेंडर की कानूनी मान्यता प्रदान की गई, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के दौरान आरक्षण प्रदान और राज्य एवं केन्द्र सरकार को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सम्मुख आ रही समस्याओं के निवारण हेतु निर्देश प्रदान की गये। सुश्री टंडन ने ‘‘ ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम 2019 के 9 चैप्टरों और 23 सेक्शनों के संर्दभ में विस्तृत जानकारी प्रदान की। सुश्री टंडन ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की परिभाषा भेदभाव पर प्रतिबंध निवास के अधिकार रोजगार शिक्षा स्वास्थय सेवा आइडेंटीटी से जुड़ा सर्टिफिकेट और अपराध व दंड की जानकारी भी दी।

एमिटी लॉ स्कूल के चेयरमैन डा डी के बंद्योपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सदियों से नजर अंदाज किया जा रहा है जबकी उनके भी अधिकार है। समाजिक कुरितियों के कारण समाज के व्यक्ति उनसे भेदभाव बरतते थे और कई केसों में उन्हे बचपन में ही घर छोड़ना पड़ा जिससे वे पारिवारिक प्रेम से वंचित हुए। किंतु आज अधिनियम और नियम के उपरांत समाज के वर्गो में विशेष कर युवा वर्ग में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के प्रति संवेदनशीलता विकसित हुइ है और समावेशी समाज में उन्हे मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा है। डा बंद्योपाध्याय ने कहा कि अधिनियम और नियम के निर्माण के उपरंात भी सबसे जरूरी उसका कार्यान्वयन है। इस प्रकार की कार्यशाला के जरीए हम छात्रों को समाज से जुड़े वास्तविक मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाते है।

एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड फाइनेंस की निदेशक डा सुजाता खंडाई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हर व्यक्ति समाज में और विश्व में रहना चाहता है और किसी के प्रति किसी भी तरह का भेदभाव सामाजिक और कानून के अनुरूप उचित नही है। एमिटी मे ंहम इस प्रकार की कार्यशालाा के जरीए छात्रों को लैगिंग असमानता रोकने, समान अधिकारों में उनकी भूमिका के प्रति सजग बनाते है।

कार्यशाला में इंडिया एचआईवी एड्स एलांयस में ट्रांसजेडर वेलबिंग और एडवोकेसी की सलाहकार श्रीमती अमृता सरकार  ललित सूरी हॉस्पीटैलिटी गु्रप के विविधता समानता और समावेश प्रमुख अक्षय त्यागी  मानवाधिकार मुद्दे के सलाहकार मोहम्मद इस्लाम हिजरा प्रोजेक्ट की संस्थापक सुश्री इना गोयल और एमिटी कॉलेज ऑफ कामर्स एंड फाइनेंस की एसोसिएट प्रोफेसर डा गीता मिश्रा ने अपने विचार रखे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला