राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन बना एक ऐतिहासिक कवि सम्मेलन

देश के प्रसिद्ध कवियों एवं शायरों ने बहाई काव्यधारा 

“साहित्य वेलफेयर कल्चरल एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन” के तत्वावधान में ‘राष्ट्रीय कवि पंचायत मंच’ के बैनर तले राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक कवि व समाजसेवी स्वर्गीय पंडित होराम शर्मा की स्मृति में राष्ट्रीय विराट कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कस्बा नगरिया जनपद कासगंज में राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ एल० आर० पल्लव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री, सांसद ,राष्ट्रीय परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के मशहूर उद्योगपति डी.पी. यादव उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि समीक्षा सिंह जादौन रही। अति विशिष्ट अतिथि की भूमिका अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव संतोष यादव प्रधान ने निभाई। कार्यक्रम का कुशल संचालन भारत सरकार से सम्मानित कवि व लेखक एवं फेडरेशन के नेशनल चेयरमैन पंडित साहित्य कुमार चंचल ने बड़े ही शायराना अंदाज में किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं अतिथि गणों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर हुआ। सरस्वती वंदना नेहा इलाहाबादी ने प्रस्तुत की। देश के विभिन्न शहरों से शिरकत करने आए सुविख्यात व मशहूर कवियों व शायरों में शुमार गोपाल जानम डॉक्टर राधाकृष्ण जे पी रावत डॉक्टर पल्लव ताबिश खैराबादी समीक्षा सिंह जादौन सतीश दीक्षित वेदपाल वेद एवं आयोजक पंडित साहित्य

कुमार चंचल ने सभी रसों से ओतप्रोत काव्यपाठ कर काव्यधारा बहाई। जिसमें सुधी श्रोताओं ने तालियां बजाकर खूब डुबकी लगाई । सम्मान समारोह की कड़ी में कार्यक्रम के दौरान अतिथिगणों के साथ साथ कई वरिष्ठ पत्रकारों को भी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा शॉल, प्रतीक चिन्ह, माला एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया ।गौरतलब है कि इस कवि सम्मेलन में लगभग 30 ग्राम पंचायत प्रधानों ने शिरकत कर कवि सम्मेलन को ऐतिहासिक बना दिया।

मुख्य अतिथि डी पी यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में इस तरह के साहित्यिक कार्यक्रम व उच्च कोटि के कवि सम्मेलन स्वयं में एक उदाहरण हैं, जिसके लिए आयोजक व संयोजक पंडित साहित्य कुमार चंचल प्रशंसा के पात्र हैं।

फेडरेशन द्वारा विगत 25 वर्षों से पूर्व में भी समाज से जुड़े विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं ,लेकिन ग्रामीण अंचल में हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार के लिए किया गया यह पुनीत एवं अद्भुत कार्य सराहनीय है। इसी संदर्भ में आयोजक द्वारा साहित्य के उत्थान हेतु समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में प्रधान संगठन के जिलाअध्यक्ष  शिक्षक गण कई समाजसेवी ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र सिंह गौर शिवकुमार भारद्वाज  आदेश पचौरी चंद्रभान बॉस सहित कई गणमान्य लोग एवं कई सौ श्रोतागण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान