भगवान महावीर स्वामी जी की 2622 वी जन्म जयंती पर रविशंकर , मनोज तिवारी एवं वीके सिंह पहुंचे आशीर्वाद लेने

EROS TIMES: विज्ञान भवन में भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव समिति द्वारा राष्ट्रगुरु परंपराचार्य श्री 108 पर्घसागर जी मुनिराज संसघ के पावन सानिध्य में भव्य शंखनाद समारोह आयोजन में आपार जैन समुदाय के साथ दिल्ली एन सी आर से हजारों  जैन धर्म के अनुनायी  भगवान महावीर के निर्वाण महामहोत्सव के 2550 वे आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर मंच पर मुनि श्री का आशीर्वाद लेने आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि  शंकर जी के साथ साथ अनेक केंद्रीय मंत्री सांसद, विधायक आदि मौजूद रहे, इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के चिदानंद स्वामी, सुरेंद्र कीर्ति विद्यानंद गुरुकल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा ऐसा सच्चा श्रावक जो देव , शास्त्र और गुरु पर श्रद्धा कर किसी खास व्यक्ति के लिए नही बल्कि धर्म के लिए समर्पित होने का संकल्प ले सके। अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सांपला ने  कहा शुद्ध आचार विचार और शाकाहार के सिद्धांत को जन जन तक पहुचाकर हम प्रत्येक मनुष्य के जीवन को कल्याणकारी मार्ग तक पहुंचा सकते है। एन डी एम सी के वाइस चेयरमैन सतीश उपाध्याय ने युवा समाज को भगवान महावीर स्वामी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए जीवन के हर मोड़ पर सत्य अहिंसा का मार्ग कभी भी नही छोड़ने का आवाहन किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अगर हम समाज के हर वर्ग का विकास करना चाहते है और देश के जन जन को सत्य , और अहिंसा का पाठ पढ़ाना चाहते है तो हमे भगवान महावीर स्वामी जी के जीवन को समझना होगा उनके बताए रास्ते पर चलना होगा तभी हम अपने लक्ष्य तक पहूंच सकते हैं ।

भाजपा नेता सत्य नारायण जटिया ने कहा आज भी हम भगवान महावीर स्वामी के बताए रास्ते पर अगर चलने का संकल्प ले तो जीवन में कभी भी हम अपनी डगर से नही भटकेंगे। दिल्ली प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा भगवान महावीर ने भारतीय  धर्म दर्शन और संस्कृति के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया और दूसरों के कल्याण के साथ साथ खुद भी संसार से ऊपर उठकर आत्मकल्याण करने की कला सिखाई।

भाजपा नेता और दिल्ली नगर निगम में मनोनीत सदस्य मनोज जैन ने कहा  सत्य अहिंसा हमारा परम धर्म है, महावीर स्वामी जैसा महानायक पाना जैन धर्म की शान है, उन्होंने आगे कहा हमे हर्षा है की आज आयोजित शंखनाद समारोह का आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा, आए विज्ञान भवन में आयोजित इस शंख नाद समारोह में हर आयु वर्ग के भक्त दिल्ली के दूर दराज क्षेत्रों से शमिल हुए। आयोजन समिति के सुभाष ओसवाल जियो और जीने दो जैसा  सर्व कल्याणकारी नारा देने वाले महावीर जी कहते थे यदि पृथ्वी पर शांति से रहना है तो हमे प्रत्येक जीव के अस्तित्व को सुरक्षित रखना होगा विज्ञान भवन मे जैन समाज के अनुयायियों से खचाखच भरे  ऑडिटोरियम में हुए इस समारोह के सफ़ल आयोजन में विशाल जैन सारिका जैन अतुल जैन गजराज जैन गंगवाल सुभाष जैन ओसवाल प्रमोद जैन वर्धमान दीपक जैन शरद राज जैन काशलीवाल,आदि का विशेष योगदान रहा।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन