बाल और वयस्‍क यात्रियों के लिये 5-स्‍टार के साथ स्‍कोडा की विरासत आगे बढ़ी

स्‍कोडा स्‍लाविया को क्रैश सेफ्टी में मिले 5 स्‍टार

नोएडा। सुरक्षा और टूट-फूट के मामले में स्‍कोडा ऑटो इंडिया के टिकाऊ होने का दर्जा लगातार बढ़ रहा है, क्‍योंकि स्‍लाविया सेडान को हाल ही में ग्‍लोबल न्‍यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (ग्‍लोबल एनसीएपी) क्रैश टेस्‍ट्स में 5 में से पूरे 5-स्‍टार्स मिले हैं। स्‍लाविया इस प्रकार ग्‍लोबल एनसीएपी द्वारा परखी गई सबसे सुरक्षित कार भी बन गई है, भारत के लिये ज्‍यादा सुरक्षित कारों के मुद्दे को आगे बढ़ाती है और स्‍कोडा ऑटो इंडिया को भारत की एकमात्र निर्माता बनाती है जिसके पास क्रैश-टेस्‍टेड कारों से भरा बेड़ा है, जिन्‍हें वयस्‍क और बाल यात्रियों के लिये 5-स्‍टार्स मिले हैं।

स्‍लाविया द्वारा स्‍थापित किये गये सुरक्षा मानकों पर अपनी बात रखते हुए, स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्राण्‍ड डायरेक्‍टर श्री पेट्र सोल्‍क ने कहा, “स्‍कोडा में अपनी रणनीति के तहत हम अपने ग्राहकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करते हैं। यह बताते हुए मैं खुश हूँ कि हमारी दूसरी इंडिया 2.0 कार स्‍लाविया को ग्‍लोबल एनसीएपी सुरक्षा परीक्षण में 5-स्‍टार रेटिंग मिली है। यह बात सुरक्षा, परिवार और मानवीय स्‍पर्श के हमारे ब्राण्‍ड के मूल्‍यों से पूरी तरह मेल खाती है। हम गंभीरता से अपने ग्राहकों की प्रशंसा करते हैं, जिन्‍होंने स्‍कोडा के उत्‍पाद खरीदने का फैसला लिया है और हम बहुत खुश हैं कि हम उनके लिये बाजार की सबसे सुरक्षित कारों की पेशकश कर सकते हैं। सुरक्षा के लिये एक व्‍यापक दृष्टिकोण के साथ हमारे पास 5-स्‍टार सुरक्षित कारों की पूरी तरह से परखी हुई एक श्रृंखला है। इससे मुहर लगती है कि हमने किस तरह हमेशा अपनी कारों की गुणवत्‍ता टिकाऊपन और सुरक्षा पर ध्‍यान दिया है। सुरक्षा हमारी रणनीति के मूल में है और हम इस दर्शन के साथ कारें बनाते रहेंगे।

स्‍लाविया को स्‍थानीयकरण, स्‍वामित्‍व और रख-रखाव की कम लागत पर ज्‍यादा ध्‍यान के साथ डिजाइन‍ किया गया था। साथ ही स्‍कोडा की सक्रिय ड्राइविंग की खूबियों को बरकरार रखा गया और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया। भीतर के विभिन्‍न आघातों पर उसे परखा गया था। स्‍लाविया को शुरूआत से ही सुरक्षा का ध्‍यान रखते हुए डिजाइन किया गया था। उसके आंतरिक ढांचे को कम वेल्‍ड किया गया है। इस ढांचे में ज्‍यादा मजबूत स्‍टील है और वह दुर्घटना के प्रभाव को कम तथा अवशोषित करने के लिये बना है, ताकि बाहरी हिस्‍से पर अंदर के केबिन से कम प्रभाव हो। यह मजबूत और आघात का अवशोषण करने वाली संरचना सुरक्षा की एक्टिव और पैसिव टेक्‍नोलॉजी का संगम है, जोकि स्‍लाविया को भीतर से लेकर बाहर तक पूरी तरह से सुरक्षित कार बनाता है।

स्‍लाविया में 6 एयरबैग्‍स इलेक्‍ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल मल्‍टी-कोलिजन ब्रेकिंग ट्रैक्‍शन कंट्रोल एंटी-लॉक ब्रेक्‍स बच्‍चों की सीटों के लिये आइसोफिक्‍स माउंट्स टॉप टेथर एंकर पॉइंट्स रेन-सेंसिंग वाइपर्स ऑटोमेटिक हेडलाइट्स टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग आदि जैसी खूबियाँ हैं।

अधिकतम 34 अंकों में से स्‍लाविया को वयस्‍क यात्री के लिये 29.71 अंक मिले और वयस्‍क यात्री के लिये अलग से 5-स्‍टार मिले। बाल यात्रियों के लिये इस सेडान ने 49 में से 42 अंक हासिल किये और 5-स्‍टार प्राप्‍त किए। स्‍लाविया इस प्रकार ग्‍लोबल एनसीएपी के नये और ज्‍यादा कठोर परीक्षण के प्रोटोकॉल्‍स के अनुसार परखी गई सबसे सुरक्षित कार बन गई।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन