कोविड से जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा के परिजन को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी-समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद     

समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने स्वर्गीय शिक्षक हेमंत कुमार के परिजनों से मुलाकात कर एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा
कोविड-19 महामारी के समय राजकीय बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन-3 में सेवा के दौरान जान गंवाने वाले शिक्षक हेमंत कुमार के परिवार को दिल्ली सरकार भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने को तैयार है 
कोरोना से जान गंवाने वाले दिल्ली के कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दे रही है ताकि उन्हें थोड़ी राहत मिल सके
EROS TIMES:दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री  राज कुमार आनंद ने बुधवार को कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वाले कोरोना योद्धा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि का चेक सौंपा। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बताया कि टीजीटी राजकीय बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन-3 में सर्विस के दौरान शिक्षक हेमंत कुमार कोरोना से संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि भले ही अनुग्रह राशि परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई नहीं कर पाए लेकिन मुझे उम्मीद है कि परिजनों को इस आर्थिक मदद से अपना भविष्य संवारने एवं जीवन यापन में थोड़ी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई कोरोना योद्धाओं ने मानवता और समाज की सेवा करते हुए अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया। हम दिल से उनकी मेहनत और महामारी से जंग लड़ने के उनके जज्बे को सलाम करते हैं। कोरोना काल में सेवा करते हुए कोविड की चपेट में आकर जान गंवाने वाले दिल्ली के कई कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दे चुकी है।
समाज कल्याण मंत्री  राज कुमार आनंद बुधवार को कोरोना योद्धा स्वर्गीय हेमंत कुमार के परिवार से मिलने आदर्श नगर उनके घर पहुंचे। समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने हेमंत कुमार के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में टीजीटी राजकीय बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन-3 में सेवा करते हुए शिक्षक हेमंत कुमार कोरोना से संक्रमित हो गए थे मगर अस्पताल में कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग नहीं जीत पाए और उनकी मृत्यु हो गई। स्वर्गीय हेमंत कुमार की जान की कीमत नहीं लगाई जा सकती है लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से दी गई यह राशि उनके परिवार की कुछ जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी। केजरीवाल सरकार की तरफ से हम उनके परिवार को आर्थिक मदद दे रहे हैं, ताकि उनके परिजनों को अपने जीवन यापन और भविष्य को संवारने में मदद मिल सके। दिल्ली सरकार की यह योजना कोरोना योद्धाओं के परिवार को आत्मविश्वास देती है कि सरकार और समाज हमेशा उनके साथ है।
कोरोना योद्धा हेमंत कुमार के स्वर्गवास के बाद उनकी मां हुई बीमार 
कोरोना योद्धा हेमंत कुमार बहुत ही खुश मिजाज व्यक्तित्व के व्यक्ति थे, उनकी उम्र 32 साल थी और वह अविवाहित थे और अपनी मां के साथ रहते थे। उनके पिताजी के मृत्यु बहुत पहले ही हो चुकी थी और उनके घर में सिर्फ उनकी मां रंजना कुमारी गुप्ता ही रहती थी। रंजना कुमारी की चार संताने हैं जिसमें दो बेटियों और एक बेटे का विवाह हो चुका है। बेटे हेमंत कुमार के स्वर्गवास के बाद मां रंजना कुमारी गुप्ता का दिमागी संतुलन सही नहीं रहता है और वह बहुत बीमार रहती हैं। वह अपना पुराना मकान भी खाली कर चुकी हैं और अब अपनी बड़ी पुत्री करुणा के साथ उनके आदर्श नगर निवास में रहती हैं।
कोरोना योद्धाओं की मदद के लिए हमेशा तैयार केजरीवाल सरकार
समाज कल्याण मंत्री  राज कुमार आनंद ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच जनता की सेवा के लिए डॉक्टरों नर्सोंऔर कर्मचारियों ने परिजनों से दूर रहकर मरीजों के इलाज के लिए 24 घंटे सेवाएं दी। इस बीच कई कोरोना योद्धा खुद कोरोना संक्रमित हुए और अपनी जान तक गवां दी। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले। महामारी में जान गंवाने वाले दिल्ली के 70 से अधिक कोरोना योद्धाओं के परिजनों को केजरीवाल सरकार एक-एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि प्रदान कर चुकी है। उनकी मदद के लिए दिल्ली सरकार हमेशा उनके साथ है। हम अपने सभी कोरोना योद्धाओं का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की है।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन