श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सदर बाजार में होगा 9वां विशाल भंडारा

EROS TIMES: नई दिल्ली श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर देश में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है कहीं शोभा यात्रा निकाली जाती हैं, कहीं हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ होता है। इसी कड़ी में बजरंगबली के भक्त पहलवान बंटी राजपूत व उनके साथियों द्वारा 11 अप्रैल को होने वाले विशाल भंडारे की तैयारियां  बड़े उत्साह के साथ शुरू हो चुकी हैं।

युवा पहलवान बंटी राजपूत व उनके सहयोगी में भंडारे की तैयारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है इस संबंध में जानकारी देते हुए  पहलवान बंटी राजपूत ने बताया कि हमारे इस भंडारे में सदर बाजार के व्यापारी और समाज के प्रतिष्ठित लोगों का भरपूर योगदान रहता हैं, सभी के सहयोग से इस विशाल भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है। बंटी राजपूत का मानना है कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में भाईचारा बढ़ता है और धार्मिकता का प्रसार होता है।
साथ ही इस प्रकार के कार्यक्रमों में शामिल होने वाले युवा नशे व अन्य बुराइयों से दूर रहते हैं।

बजरंगबली के भगत पहलवान बंटी राजपूत ने बताया कि वह पहलवानों के भीष्म पितामह गुरु हनुमान से प्रभावित होकर कुश्ती के खेल में आगे बढ़े और आज भी गुरु हनुमान को अपना आदर्श मानते हैं पहलवान बंटी का मानना है कि यदि देश का प्रत्येक युवा अपने सनातन संस्कृति और धर्म को जान ले तो जीवन में अनेक बुराइयों से दूर हो जाता है।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सदर बाजार में  होने वाले इस भंडारे में  प्रधान आशु अरोड़ा, निशांत पहलवान राजपूत (भारत केसरी दिल्ली केसरी ) विशाल पहलवान राजपूत सुमित राजपूत दीपक राजपूत विजय राजपूत एंजल राजपूत युवी राजपूत के अलावा दोणचार्या अवार्डी गुरू महा सिंह राव अर्जुनअवॉडी पहलवान राजीव तोमर गूंगा पहलवान वीरेंद्र सिंह परवीन दहिया इंटर्नैशनल कोच के अलावा दिल्ली के विख्यात नेता  सदर बाजार के व्यापारी व  सदर बाज़ार एसोसिएशन के चेयरमैन सतपाल सिंह मंगा  अध्यक्ष कमल कुमार  दीपक सराफ कोमल दूरेजा पप्पू पटवा रमेश पटवा संजू जैस्वल मोंटू जैस्वल मनु बतरा गौरव पटवा मखन पटवा समेत अनेक गणमान्य लोग इस में शिरकत करते हैं।

  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन