डंपर से कुचलकर पुत्र की मौत पिता गंभीर रूप से घायल

EROS TIMES: गाज़ीपुर  नंदगंज  थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर फोरलेन पर नैसारा पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को डंपर से कुचलकर पिता के साथ साइकिल से जा रहे मासूम की मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर आधा घंटा बाद जाम समाप्त कराया। चालक सहित डंपर को पुलिस ने पहाड़पुर के पास से पकड़ लिया। रामपुर बंतरा निवासी अजीत यादव अपने पुत्र ओम यादव (6) को साइकिल पर बैठाकर नैसारा गांव स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह नैसारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, इधर गाजीपुर से वाराणसी की ओर एक तेज रफ्तार जा रहे अनियंत्रित डंपर ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में साइकिल सवार पिता अपने पुत्र सहित सड़क पर गिर गया। डंपर के पहिए से कुचलकर मासूम की मौके पर मौत हो गई। अजीत भी मामूली रूप से घायल होगए।

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भाग गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही परिजन और गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए और सुबह 11. 45 बजे सड़क को जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर करीब आधा घंटे बाद जाम समाप्त कराया।वहीं पुलिस ने चालक सहित डंपर को पहाड़पुर के पास पकड़ लिया। घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। ओम दो भाइयों में बड़ा था। मासूम की मौत और उसका शव देखकर उसकी मां नीलम धाड़े मारकर रोती रही। पूरा गांव शोकाकुल हो गया। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि ओम के दादा कन्हैया यादव ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। डंपर को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव