जैन समाज ने महावीर स्वामी का कल्याणक तिथि नोएडा सेक्टर 93बी में रथयात्रा के साथ भव्यता पूर्वक मनाया

EROS TIMES: नोएडा जियो और जीने दो’ के प्रवर्तक महावीर स्वामी का कल्याणक महातिथि नोएडा सेक्टर 93 बी में भव्यता पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भगवान महावीर की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें जैन समाज के तकरीबन दो दर्जन सोसाइटियों के सैकड़ों लोग शामिल होकर जय जिनेन्द्र की उद्घोष करते रहे।

कार्यक्रम के आयोजक सुनील जैन ने बताया कि आज मंगलवार को सुबह प्रभात फेरी पारसनाथ प्रोस्टीज 93 ए से 93 बी तक निकली गई। इसके पश्चात रथ यात्रा ए 103  सेक्टर 93 बी से प्रारंभ होकर बाहर मुख्य गेट से एल्डेको से होते हुए समाप्त हुई तथा मेन गेट 93 बी पर भव्य भंडारा आयोजित किया गया।

सुनील जैन ने बताया कि भगवान महावीर ने मनुष्य के उत्थान के लिए पांच प्रमुख सिद्धांतों को बताया था, जिन्हें पंचशील सिद्धान्त के नाम से भी जाना जाता है। वह सिद्धांत हैं- सत्य अहिंसा अस्तेय अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य। सत्य और अहिंसा मनुष्य का पहला कर्तव्य है। वहीं अस्तेय यानि चोरी नहीं करने से आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अपरिग्रह अर्थात विषय या वस्तु के प्रति लगाव न रखने से व्यक्ति सांसारिक मोह को त्यागकर अध्यात्म के मार्ग पर निरंतर चलता रहता है और ब्रह्मचर्य का पालन करने वाला व्यक्ति अपनी इन्द्रियों पर आसानी से नियन्त्रण प्राप्त कर लेता है।

उन्होंने बताया कि जैन धर्म का प्रमुख सिद्धांत इन्द्रियों पर नियंत्रण प्राप्त करना है और भगवान महावीर को करीब 12 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद अपनी इन्द्रियों पर विजय प्राप्त हुई थी। महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन समाज के लोग प्रभातफेरी, अनुष्ठान और अन्य अध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। साथ ही इस विशेष दिन पर भगवान महावीर की प्रतिमा पर सोने या चांदी के कलश से जल अर्पित किया जाता है और उनके उपदेशों का पूर्ण श्रद्धाभाव से श्रवण किया जाता है।

इस मौके पर जैन समाज के विभिन्न सोसाइटी  जैसे सुपरटेक  प्रतीक पारसनाथ प्रोस्टीज  जेपी विश टाउन पैरामाउंट अजनारा पूर्वांचल रॉयल पार्क एक्सप्रेस व्यू अपार्टमेंट, पारस लाजिक्स लोटस सहित अन्य सोसाइटियों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। जिसमें संदीप जैन अजय जैन नितिन जैन एल सी जैन उषा जैन ऋषि समीर गौरव जैन कृत गांधी सचिन जैन आदि भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन