प्रेरणा जनसंचार शोध संस्थान, नोएडा द्वारा सम्मान समारोह

EROS TIMES: नोएडा सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एण्ड रिसर्च के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिटेन के ख्याति प्राप्त मैनचेस्टर विश्वविद्यालय के शैक्षिक मनोवैज्ञानिक प्रो. एमरिट्स गजेंद्र किशोर वर्मा सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन और अतिथि सम्मान के साथ हुआ।

इस दौरान प्रो. हरेन्द्र सिंह ने शॉल देकर प्रो.गजेन्द्र किशोर वर्मा को सम्मानित किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए गजेन्द्र किशोर वर्मा ने कहा कि अमृतकाल सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण काल है। शिक्षण शिक्षक की तपस्या है। इसी ध्येय के साथ हमें काम करना चाहिए। दुर्भाग्य से भारत में ऐसा नहीं होता है सभी पैसै के लिए काम करते हैं जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें स्कूलों और छात्रों के फीडबैक के आधार पर शिक्षा और शिक्षण का मूल्यांकन लगातार करते रहना चाहिए।

ब्रिटेन की शिक्षा प्रणाली पर उन्होंने कहा कि वहां की शिक्षा में क्वालिटी तो है लेकिन समाज में समानता और विभिन्नता का हमेशा अभाव रहा है। जबकि भारतीय समाज में समानता और विभिन्नता हमेशा रहा है और इसी के साथ भारत आगे बढ़ा है।

इस दौरान उन्होंने भारतीय शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि भारत में जिस तरीके से निजी संस्थान खुल रहे हैं वह चिंताजनक है क्योंकि इसकी क्वांटिटी पर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है। उन्होंने बताया कि एक विषय के दो शिक्षक हैं तो उनके छात्र अलग अलग क्यों हो जाते हैं क्योंकि उनके विश्लेषण का आधार अलग-अलग होता है। परीक्षा व्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा ज्ञान का पैमाना नहीं है। परीक्षा में मेमोरी, स्किल और अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए।

इस अवसर पर प्रेरणा जनसंचार शोध संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष अरूण सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में विनम्रता से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है।

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 9 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली