भाजपा सरकार दलित और पिछड़ों का आरक्षण खत्म करना चाहती है मिठाई लाल भारती ‌

गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में बंशीबाजार स्थित रायल पैलेस में “संविधान बचाओं-प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 

EROS TIMES:इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने भाजपा सरकार को दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहेब का संविधान बदलने का षड्यंत्र कर रही है। यह सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है।सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर और डॉ राम मनोहर लोहिया नेता जी मुलायम सिंह यादव के रास्ते पर चलकर दलितों-पिछड़ों के हक की लड़ाई लगातार लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी लगातार केन्द्र और प्रदेश सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर संघर्ष छेड़ रक्खीं है ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके । लेकिन दलित -पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी भाजपा सरकार जातीय जनगणना नहीं कराने का हठ पाल रक्खीं हैं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना ही देश और प्रदेश में समाजवाद और रामराज्य स्थापित करने में सहायक साबित होगी । भाजपा सरकार द्वारा जातीय जनगणना न‌ कराना उसके लिए आने वाले दिनों में बहुत मंहगा सौदा साबित होगा । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों,-पिछड़ों को मिलने वाला आरक्षण लगभग खत्म कर दिया है।

उन्होंने सभी दलितों -पिछड़ों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों से समाजवादी पार्टी के पक्ष में लामबंद होने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संविधान चाहे जितना अच्छा हो अगर लागू करने वालें की नियत और नीति सही नहीं रहेगी तो संविधान का लाभ देश को नहीं मिल पायेगा। उन्होंने कहा कि आजादी को पचहत्तर साल हो गए लेकिन आज तक संविधान पूरी तरह से देश में लागू नहीं हुआ और न ही दलितों -पिछड़ों को पूरा अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यदि सांप नाथ है तो भाजपा नागनाथ है। दोनों की नीति और नीयत एक है। दोनों ने हमेशा दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को छलने का काम किया है। हमें इन दोनों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा भाजपा को संविधान विरोधी बताते हुए कहा कि देश का सबसे पवित्र ग्रन्थ भारतीय संविधान हैं। लेकिन भाजपा के लोगों ने इस संविधान की प्रतियां जलाने का काम किया जिसके लिए देश भाजपा को कभी माफ नहीं करेगा।

इस प्रशिक्षण शिविर के विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता तीनों एक दूसरे के पूरक हैं। वर्तमान भाजपा सरकार इन तीनों पर लगातार हमला कर रही है। हमें लोकतंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को अपने संघर्ष डॉ भीमराव अम्बेडकर, डॉ लोहिया और नेता मुलायम सिंह के बताये रास्ते पर चलकर इनका मजबूती से जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई है। उन्होंने वर्तमान दौर को बदलने के लिए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया।

विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने इस प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश गंभीर परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। इस देश का लोकतंत्र संविधान और देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। यह सरकार पूरी तरह से तानाशाही के रास्ते पर चलकर देश की संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग विरोधी दलों के नेताओं के चरित्र हनन और उन्हें परेशान करने के लिए कर रही है। विधायक जै किशन साहू ने कहा कि आज देश में लगातार मंहगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ता जा रहा है लेकिन भाजपा सरकार इस पर अंकुश न लगाकर केवल अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त हैं । उन्होंने रामनवमी के अवसर पर देश में हुए दंगो की चर्चा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव और 2024में होने वाले लोकसभा के चुनाव में हार सन्निकट देखकर भाजपा फिर देश में मजहबी दंगे कराकर अपने साम्प्रदायिक और राजनीतिक मंसूबों को पूरा करना चाहती है। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का अतिपिछड़ा प्रेम मात्र दिखावा है। इसने हमेशा दलितों और पिछड़ों को छलने का काम किया है। जब चुनाव नजदीक आता है तो भाजपा का पिछड़ा प्रेम जगता है । हमें इनसे सावधान रहने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सुजीत सोनकर पुर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव सुदर्शन यादव ओपी भारती डॉ नन्हकू यादव मदन सिंह यादव पुर्व प्रमुख आलोक राम पूजा गौतम अशोक कुमार बिंद डॉ सीमा यादव आशा यादव सदानंद कन्नौजिया सिंकदर कन्नौजिया निजामुद्दीन खां अरुण कुमार श्रीवास्तव तहसीन अहमद पुर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभुनाथ राम कंचन रावत मोहन रावत डॉ सुभाष चन्द्र राम पुर्व प्रमुख गरीब राम सैदपुर नगर पंचायत के पुर्व चेयरमैन शशि सोनकर दिनेश कुमार सत्यप्रकाश आमिर अली दिनेश यादव डॉ समीर सिंह राकेश यादव सुदामा राम तहसीन अहमद विवेक सिंह शम्मी कमलेश यादव राजेंद्र यादव जय हिन्द यादव अनिल यादव भानु यादव नितिश खरवार कमला यादव कमल नयनअनिल कुमार गौतम विभा पाल नफीसा बेगम रीना यादव तरूण कुमार सत्येंद्र राम मोनू कुमार पुजेंश विजय बहादुर रीता विश्वकर्मा जवाहिर यादव शिवशंकर यादव पप्पू यादव मार्कण्डेय यादव सुशील जायसवाल महेन्द्र बिंद आदि उपस्थित थे।

इस प्रशिक्षण शिविर का संचालन लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर ने किया।

कार्यक्रम के अंत में इस कार्यक्रम के संयोजक कमलेश यादव और बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला