जिला उद्योग बन्धु की मीटिंग में उठी व्यापारियों की समस्या

EROS TIMES: जिलाधिकारी जिला गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे अनिल कुमार उपायुक्त उद्योग एंव विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने व्यापारियों की समस्या से अवगत कराते हुए कहा की अवगत कराया कि नौएडा प्राधिकरण द्वारा सैक्टर-164 में निकाली गई योजना के अर्न्तगत ई-निविदा के माध्यम से भूखंड आवंटित किये गये थे । लेकिन आवंटियों को विकास कार्य व अन्य कारणों से भौतिक कब्जा नही दिया जा पा रहा है। इसलिए आवंटियों को कब्जा दिये जाने की तिथि तक जीरो पीरियड घोषित किया जाए तथा लीज रैंट व ब्याज न लिया जाए ।
इस पर उपस्थित संबधित विभाग के अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया इस विषय को उच्चस्तर पर उठा कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

खनन विभाग द्वारा उद्यमियों को शुल्क जमा कराने के बावजूद भवन निमार्ण (बेसमैंट की खुदाई) हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी नही किये जा रहे हैं जिसके कारण उद्यमियों को अपनी इकाई के भवन निमार्ण में अनावश्यक देरी हो रही है ।

इस पर जिलाधिकारी महोदय से अवगत कराया कि औद्यौगिक भूखंडो के निमार्ण (बेसमैंट की खुदाई) हेतु खनन की अनुमति दे दी गई है यदि किसी को नही मिल पाई तो उन्हें भी शीघ्र अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।

औद्यौगिक इकाई सी-249, 272 उद्योग केन्द्र ईकोटेक, ग्रेटर नौएडा में इकाई के मुख्य द्वार के आगे विद्युत पोल लगे हुए है । पोल हटाने हेतु विभाग का कहना है कि विद्युत पोल हटाने में जो भी खर्च आयेगा उसे उद्यमी को स्वंय देना होगा ।

इस पर संबधित विभाग के अधिकारीगण द्वारा अवगत कराया गया कि विद्युत पोल गेट से हटवा दिये जायेगें।
विद्युत विभाग द्वारा विगत 10 वर्ष पूर्व की विद्युत देयताओं की धनराशि को  वर्तमान बिल में जोड कर भेजा जा रहा है। जबकि वर्तमान विद्युत उपभोक्ता का पिछला बकाये से कोई लेना-देना नही है ।

उपरोक्त समस्याओं को सुनने के पश्चात् जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी उद्यमी से जिन्हें विद्युत विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया गया है उनसे बकाया धनराशि की मॉग न की जाए। वह धनराशि पूर्व आवंटी से मॉगी जाए न कि वर्तमान उपभोक्ता से। तत्पश्चात मुख्य अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि विभाग द्वारा जॉच करने के पश्चात ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाएगें ताकि नये उपभोक्ता को अनावश्यक परेशान न होने पडे ।  साथ ही जिलाधिकारी महोदय ने ग्रेटर नौएडा से उच्च अधिकारीयो द्वारा बैठक में न आने पर आपत्ति व्यक्त की तथा कहा कि ग्रेटर नौएडा से संबधित मुद्दे विभाग में भेज दिये जाएगें ।

बैठक में एनईए के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन महासचिव वी0के0सेठ, वरि0 उपाध्यक्ष हरीश जोनेजा राकेश कोहली धर्मवीर शर्मा मुकेश कक्कड, उपाध्यक्ष मोहन सिंह सुधीर श्रीवास्तव राजेन्द्र मोहन जिंदल सचिव आलोक गुप्ता राहुल नैययर राजन खुराना मयंक गुप्ताके साथ-साथ संदीप विरमानी एच0के0 गौतम संजीव बांदा सुनील जैन उपस्थित थे।

 

  • admin

    Related Posts

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

      नई दिल्ली। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने हालिया विधानसभा चुनावों के नतीजों, बढ़ती महंगाई और देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। संगठन ने कहा…

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 7 views
    जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने चुनावी प्रक्रिया, महंगाई और भीषण गर्मी पर जताई चिंता

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 10 views
    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे बसी ‘वेव सिटी’ बनी एनसीआर की धड़कन: शानदार कनेक्टिविटी ने जीता दिल

    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    • By admin
    • May 7, 2026
    • 9 views
    किडज़ानिया ने नोएडा के दो बड़े स्कूलों संग मिलकर लॉन्च किए एक्सपीरिएंशियल ज़ोन

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 12 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 13 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली