ईज़मायट्रिप ने लिस्टिंग के 2 साल पूरे होने पर उड़ानों होटलों और बसों पर ढेर सारे डिस्‍काउंट की पेशकश की

EROS TIMES: नई दिल्ली अपने आईपीओ के लॉन्‍च के बाद से दूसरी सालगिरह मनाने के लिए भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन ट्रैवेल टेक प्लैटफॉर्म्स में से एक EaseMyTrip.com ने अपने ग्राहकों को उड़ानों होटलों और बसों की बुकिंग पर शानदार डील्स प्रदान की हैं। पर्यटन सबंधी बिक्री और डिस्‍काउंट का शानदार दौर अब ऐक्टिव हो गया है। ईज़मायट्रिप की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रोमो कोड ईजीट्रिप का प्रयोग करके बिक्री के लाभ प्राप्त किये जा सकते हैं। यात्रियों को फ्लाइट की बुकिंग पर फ्‍लैट 15%  होटल बुकिंग पर 25% और बस की बुकिंग पर 10% की छूट की सुविधा दी गई है।

EaseMyTrip.com ने अपने ग्राहक-केन्द्रित कार्यपद्धति के कारण धुआँधार गति से वृद्धि की और प्रमुख स्थान हासिल कर लिया। इस कंपनी ने वर्ष 2008 में 100 वर्गफुट के कार्यालय में बस एक व्यक्ति के साथ अपनी शुरुआत की थी और आज इसके पास दुनिया भर में 500 से अधिक लोगों की टीम काम कर रही है। इस ब्रांड की सफलता के पीछे वृद्धि का मूलभूत घटक यह था कि कंपनी ने कभी कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया और हमेशा ग्राहक सेवा के उच्च स्तर के साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों का ऑफर दिया है। इनका मुख्य फोकस अपने ग्राहकों को बेस्ट डील्स मुहैया करने के लिए एयरलाइन्स और होटलों के साथ साझेदारी खड़ा करने पर था।

आज  ईज़मायट्रिप एक ऐसे मुकाम पर है जहाँ घरेलू और विदेशी बाज़ार, दोनों में मजबूत मौजूदगी के साथ इसकी गिनती भारत में अग्रणी ऑनलाइन ट्रैवेल कंपनियों में से एक के रूप में होती है। कंपनी ने पर्यटन उद्योग के अन्य क्षेत्रों, जैसे कि कॉर्पोरेट ट्रैवेल और यात्रा बीमा में भी अपना विस्तार किया है और अपनी सेवाओं के लिए अनेक पुरस्कार एवं सम्मान प्राप्त कर चुकी है।

ईज़मायट्रिप ने अपना कारोबार आरम्भ करने के दौरान बी2बी उपक्रम के रूप में पहले तीन वर्षों के भीतर कम से कम 11,000 ट्रैवेल एजेंट की समस्या को दूर किया और उसके बाद ग्राहक-उन्मुख व्यवसाय का रुख किया, जो अभी कंपनी की आमदनी में 84% का योगदान कर रहा है। आज, यह ब्रांड भारत में दूसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवेल एजेंसी है। इसने किसी बाहरी पूँजी आधान के बगैर यह मुकाम हासिल किया है और पिछले 14 वर्षों से लगातार लाभकारी और मजबूत स्थिति में है।

आगामी बिक्री के बारे में ईज़मायट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने कहा कि ईज़मायट्रिप को काफी लम्बे समय से हितधारकों कर्मचारियों और ग्राहकों का समर्थन मिलता रहा है। यह कंपनी में उनका निहित हित ही नहीं, बल्कि असाधारण भरोसा भी है जिसकी बदौलत यह ब्रांड अपनी वर्तमान हैसियत प्राप्त कर सका है। हमारी नीति निरंतर ग्राहक संतुष्टि पर केन्द्रित रही है, जिसके कारण हम हमेशा ही चर्चा में बने रहे हैं। उसी प्रकार से आगे बढ़ते हुए हमें अपनी आईपीओ की लिस्टिंग के दो वर्ष पूरे होने पर अपने ग्राहकों के लिए कुछ सबसे बढ़िया डील्स की पेशकश करते हुए बेहद खुशी हो रही है।

  • admin

    Related Posts

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    नई दिल्ली। इंडियन एंटरटेनमेंट टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री के प्रमुख आयोजनों में शामिल इंडियन डीजे एक्सपो-2026 का 11वां संस्करण 19 से 21 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में…

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 5 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन