नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) में कोर्सेरा के संयुक्त तत्वाधान में करियर वर्कशॉप का आयोजन

EROS TIME:नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में कोर्सेरा के संयुक्त तत्वाधान में करियर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर वक्ता कोर्सेरा के इंडिया एवं एपेक मैनेजिंग डायरेक्टर राघव गुप्ता, इंटरप्राइजेज निदेशक पुष्कर केलकर एवं अकाउंट निदेशक करुण जैन ने अपने विचार प्रकट किए। वहीं आज के कार्यक्रम में संस्थान की डीन मेजर नूपुर गुप्ता की उपस्थिति में छात्रों के कौशल विकास के लिए एमओयू भी साइन किया गया।

वहीं राघव गुप्ता ने छात्रों की शैक्षणिक उन्नति एवं भविष्य के पहलुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि “कोर्सेरा फॉर कैम्पस” के साथ हम शिक्षा एवं रोजगार के बीच अंतर को कम कर रहे हैं। हमारे पाठ्यक्रम क्रेडिट के लिए मौजूदा शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में बिना किसी समस्या के जुड़ जाते हैं, जिससे संस्थान को अकादमिक उत्‍कृष्‍टता को मजबूत करने और अपने छात्रों को उद्योग-अनुरूप नए युग के कौशल से सुसज्जित करने की क्षमता मिलती है। उन्होंने कहा कि हम आईएमएस नोएडा में अपनी करियर अकादमी की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैंजो यहां के छात्रों की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उन्हें भारत की तेजी से विकसित होती डिजिटल अर्थव्यवस्था में सफल होने की क्षमता प्रदान करेगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए मेजर नूपुर गुप्ता ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। मेजर गुप्ता ने कहा कि छात्रों की शैक्षणिक उन्नति एवं सर्वांगीण विकास संस्थान की पहली प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि छात्रों के ग्लोबल एक्सपोजर के लिए हम अपनी प्रतिबद्धता अधिक से अधिक दिखाएं। संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का सफल आयोजन स्कूल ऑफ आईटी की एचओडी प्रोफेसर मोनिका दीक्षित बाजपेयी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां