पेटीएम ने यूपीआई लाइट की मदद से सिंगल क्लिक पेमेंट को मुमकिन बनाया- अब 200 रुपये तक बिना पिन के यूपीआई भुगतान करें

EROS TIMES: पेटीएम यूपीआई लाइट ने यूजर्स को पेटीएम सुपर ऐप पर तेज रफ्तार से फौरन और आसानी से ट्रांजैक्शन करने में सक्षम बनाया है। यूजर्स एक पॉइंट पर 200 रुपये से कम कीमत के कई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इससे यूजर्स को दिन में दो बार ज्यादा से ज्यादा 2000 रुपये डालने की इजाजत मिलती है। इसके नतीजे के तौर पर सिंगल क्लिक पर रोजाना 4000 रुपये तक का भुगतान किया जा सकता है।

पेटीएम यूपीआई लाइट तेज रफ्तार से वासतविक समय में ट्रांजैक्शन करने की पेशकश करता है क्‍योंकि कोई भी भुगतान करने में 4 या 6 नंबर डिजिट का पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ती। भुगतान करने में आसानी  सुविधा यूजर्स के बेहतरीन अनुभव सुरक्षा और इंटरऑपरेबिलिटी ने पेटीएम यूपीआई को यूजर्स का पसंदीदा ऐप बना दिया है। पेटीएम यूपीआई लाइट एक ऑन-डिवाइस वॉलट हैजो यूजर्स को रियल-टाइम में कम मूल्‍य वाले भुगतान करने में सक्षम बनाता है। इससे प्रमुख बैंकिंग सिस्टम पर लोड कम होता है।

मौजूदा समय में यूपीआई के उपभोक्ता केवल यूपीआई लाइट अकाउंट को सेट कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होती है कि उनका बैंक यूपीआई लाइट के फीचर्स को सपोर्ट करे। यूजर्स अपने यूपीआई बैलेंस को किसी भी समय पेटीएम से जुड़े बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क नहीं देना पड़ता। यह बैंक स्टेटमेंट को भी व्यवस्थित रखता है और इसमें सभी यूपीआई लाइट भुगतान के लिए केवल एक ही एंट्री होती है।  

पेटीएम यूपीआई लाइट का उद्देश्य बिना किसी परेशानी तेज रफ्तार और सहज ढंग से कम मूल्‍य के ट्रांजैक्‍शन करने की सुविधा देना है। इससे यूपीआई ट्रांजैक्शन की सफलता की दर में सुधार आता है और रेमिटर बैंक के सिस्टम पर इंफ्रास्ट्रक्चर लोड कम होता है। यह प्रक्रिया इतनी सरल है कि यूजर्स किराने का सामान खरीदते हुए छोटे अमाउंट का पेमेंट कर सकते है। वह एक क्लिक से अपने को प्रमाणित कर फोन के बैलेंस को टॉपअप करा सकते हैं।

यूजर के पूरे अनभुव को तेज एवं आसान बनाने के लिए कंपनी उपभोक्ताओं को दिन में कई पेमेंट करने की सुविधा देती है। उपभोक्ता एक दिन में सिंगल क्लिक में 4000 रुपये तक का पेमेंट कर सकते हैं। इसमें उनको बैंक ट्रांजैक्शन पर एक निश्चित राशि निकालने के बाद लगने वाली रोक की चिंता नहीं करनी पड़ती। पेटीएम इंडस्ट्री में सबसे तेज है, जिसमें यूपीआइ ट्रांजैक्शन के फेल होने की दर दूसरे ऐप्स के मुकाबले काफी कम है।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां