टीबी के प्रति खुद जागरूक हों अन्य को भी करें : बृजेश सिंह

विश्व क्षयरोग दिवस पर टीबी के 30 मरीजों को प्रदान की पोषण सामग्री

EROS TIMES: नोएडा जिला प्रभारी एवं राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग कुवंर बृजेश सिंह ने लोगों से अपील की कि वह टीबी को लेकर खुद जागरूक हों  साथ ही और लोगों को भी जागरूक करें। सामाजिक सहयोग और लोगों की जागरूकता से ही टीबी मुक्त भारत का संकल्प पूरा हो सकेगा।

बृजेश सिंह विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने जिला क्षय रोग विभाग के तीन कर्मचारियों को अच्छा कार्य करने के लिए सम्मानित किया।इस अवसर पर टीबी मरीजों के लिए स्ट्रैटेजिक एलायंस मैनेजमेंट सर्विसेज (सैम्स) की ओर से उपलब्ध करायी गयी पोषण सामग्री प्रदान करते हुए राज्य मंत्री ने कहा- सभी मरीज टीबी का पूरा उपचार कराएं कोई भी बीच में उपचार न छोड़े और पौष्टिक आहार का सेवन करते रहें।

उन्होंने जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीष जैन और उनकी टीम की प्रशंसा की और भविष्य में और बेहतर कार्य करने की उम्मीद जाहिर की। इसी कड़ी में उन्होंने विभाग के कर्मचारी जिला पीएमडीटी लल्लन यादव, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर अमर चौधरी, लैब टेक्नीशियन योगेश को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मेट्रो कालेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने टीबी को लेकर जागरूकता परक एक नाटक की प्रस्तुति की, जिसमें बताया गया कि किस तरह लोग भ्रांतियों और गलत जानकारी के चलते टीबी मरीजों से भेदभाव करते हैं, जो सरासर गलत है। नाटक के माध्यम से यह भी बताया गया कि टीबी का उपचार बीच में छोड़ने से कितना नुकसान हो सकता है। बताया गया कि अब टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर और पूरे उपचार से टीबी पूरी तरह ठीक हो जाती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला क्षय रोग अधिकारी डा. शिरीष जैन ने किया। डा. जैन ने जनपद में उपलब्ध टीबी के उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डा. जैन ने बताया- शुक्रवार को टीबी के 30 मरीजों को पोषण सामग्री प्रदान की गयी, जिसमें दो मरीज मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट के भी हैं।

कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर आयोजित

विश्व क्षयरोग दिवस के उपलक्ष्य में नेचुरल केयर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भंगेल पर एक कार्यशाला एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता  सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ यतेन्द्र सिंह ने की। कार्यशाला में नेचुरल केयर  के निदेशक डॉ. पीके खरे के द्वारा  ने प्रवासी मजदूरों को टीबी एवं एचआईवी पर जानकारी दी गई। जिला क्षय रोग विभाग से रविन्द्र राठी अमर चौधरी खेमराज ने टीबी मरीजों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों के बारे में उपस्थित प्रवासी मजदूरों को जागरूक किया। विश्व क्षयरोग दिवस पर नेचुरल केयर-एसएसके का  स्टाफ एवं सीएचसी भंगेल के सभी चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहा। इस अवसर पर नेचुरल केयर की ओर से टीबी व एचआईवी जागरूकता के लिए स्टॉल भी लगाया गया ।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां