पशुपालकों के लिए खुशखबरी घर बैठे मिलेगा लाभ

EROS TIMES: गाजीपुर भारत के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा आज उत्तर प्रदेश के पशुपालकों को बड़ा तोहफा प्रदान किया गया है। प्रदेश भर के पशुपालकों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 पर फोन करने के उपरांत घर बैठे उनके पशुओं का उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा लखनऊ में किया गया जिसमें 201 करोड़ रुपए की लागत से 520 मोबाइल वेटरिनरी यूनिट का फ्लैग ऑफ करते हुए शुभारंभ किया गया जिनका लाभ उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में प्राप्त होने जा रहा है। इस कड़ी में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में एक कार्यक्रम आयोजन हुआ जिसमें लखनऊ में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया।

तत्पश्चात जनपद की वेटरिनरी मोबाइल यूनिट को माननीय मुख्य अतिथि  जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपना उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के माननीय यशस्वी प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा आज पशुपालकों के लिए यह महत्वपूर्ण योजना प्रारंभ की गई है। उन्होंने सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों से इस योजना को गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप संचालित करने का आह्वान किया । उन्होने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का जनपद के समस्त पशुपालकों को भरपूर लाभ प्राप्त हो सके यही माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा है । उन्होने पशु चिकित्साधिकारियो को इस योजना के तहत टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1962 पर पशुपालकों के द्वारा जो कॉल की जाए उनका तुरंत संज्ञान लेते हुए घर बैठे पशुपालकों को पशुओं का इलाज संभव कराया जाए ताकि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का सरलता के साथ सभी पशुपालकों को घर बैठे इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि यह बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। अतः जनपद में पशुपालकों के लिए इसे बहुत ही दृढ़ता के साथ संचालित किया जाए। कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने सभी वेटरिनरी यूनिट कि मोबाइल टीमों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत दो मोबाइल वेटरिनरी यूनिट निर्धारित रूट पर प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 2 बजे तक संचालित होंगी। इसी प्रकार आपातकालीन सेवा में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 08 बजे तक सेवा प्रदान करेंगे तथा उनके जो मानक तय किए गए हैं सभी यूनिट अपने कार्यक्रम के तहत ग्रामों में पहुंचकर पशुपालकों को इस योजना का लाभ उपलब्ध कराएंगे। संबंधित यूनिट के चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य स्टाफ टोल फ्री नंबर के माध्यम से काल प्राप्त होने के उपरांत तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचकर पशुपालकों को इस योजना का लाभ पहुंचाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम का जनपद के सभी पशुपालकों को भरपूर लाभ प्राप्त हो सके। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य पुलिस अधीक्षक (शहर) मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शिव कुमार रावत परियोजना निदेशक राजेश यादव अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला