इंद्रप्रस्थ कॉलेज के सौंवे वर्ष का वार्षिकोत्सव ‘श्रुति’ का हुआ शुभारंभ

 EROS TIMES: दिल्ली इंद्रप्रस्थ कॉलेज (IPCW) दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा अपनी स्थापना के सौंवे वर्ष में वार्षिकोत्सव ‘श्रुति’ का आयोजन 27-28 मार्च 2023 को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की भव्य शुरुआत सुश्री नाविका कुमार, ग्रुप संपादक, टाइम्स नेटवर्क, मुख्य संपादक टाइम्स नाउ नवभारत, के संबोधन से हुई। कार्यक्रम का आयोजन ‘उड़ान’ समूह के सहयोग से किया गया।

सरस्वती वंदना दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलगीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ सुश्री नाविका कुमार प्रो. पूनम कुमरिया प्राचार्या इंद्रप्रस्थ कॉलेज डॉ. श्रुति मिश्रा संयोजक ‘उड़ान’ एवं  अनुपम भटनागर अध्यक्ष ‘उड़ान’ ने कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कॉलेज प्राचार्या प्रो पूनम कुमरिया ने ‘श्रुति’ 2023 के विधिवत आरंभ की घोषणा की। सबसे पहले उत्तर-पूर्व की संस्कृति को दर्शाते हुए नृत्य प्रस्तुति की गई।

सुश्री नाविका कुमार ने अपने संबोधन में ‘श्रुति’ को ‘श्रुत’ परम्परा से जोड़ते हुए अपने जीवन अनुभव साझा किए। स्त्रियों की शिक्षा और रोज़गार पर बात करते हुए स्त्रियों की वित्त पत्रकारिता में साझेदारी को बढ़ावा देने पर बल दिया। स्त्रियों के सामने परिवार और प्रोफ़ेशन के बीच आने वाले चुनौतियों पर उन्होंने विस्तार से चर्चा की और लड़कियों से अपने भीतर की आवाज़ को सुनने पर जोर दिया।

संस्कृति के व्यापक विस्तार को बताते हुए उन्होंने समानता और सहभागिता को केंद्रीय तत्व के रूप में दर्शाया।श्रुति’ 2023 के अन्य आकर्षणों में अंतर-महाविद्यालय वाद-विवाद प्रतियोगिता रचनात्मक लेखन स्लैम पोएट्री नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन प्रमुख रहा। पहले दिन कार्यक्रम का समापन रॉक बैंड ‘ट्विन स्ट्रिंग्स’ की धमाकेदार प्रस्तुति से हुआ। इसी क्रम में 28 मार्च को अनेक रोमांचक कार्यक्रमों के साथ ‘रातां लंबिया’ फेम सुश्री असीस कौर के साथ सांध्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां