“विश्व क्षय रोग दिवस 2023”
SMART के संग चल रही मुहिम “टीबी हारेगा देश जीतेगा” समापन की ओर है, इस उपलक्ष में सुनो शारदा 90.8 एफएम ने विश्व टीवी दिवस के मौके पर 24/3/2030 को फ्री चिकित्सा शिविर का आयोजन शारदा अस्पताल के डॉट सेंटर के साथ मिलकर किया। इस शिविर में डॉ सोनीषा गुप्ता द्वारा TB के मरीजों को संबोधित किया गया। इसमें डॉ विपिन तिवारी, डॉक्टर गौरव पांडे, डॉक्टर हर्ष विश्वकर्मा, सुनो शारदा 90.8 FM से गगन गौतम, साकिब शेख और मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के शिक्षार्थियों ने चिकित्सा शिविर को कामयाब बनाने के लिए चिकित्सकों को पूर्ण सहयोग दिया। शिविर में वरिष्ठ छाती विशेषज्ञों द्वारा परामर्श, बलगम की मुफ्त जांच, छाती का एक्सरे, टीवी पाए जाने पर एमडीआर टीवी की मुफ्त जांच, टीवी या एमडीआर की मुफ्त दवाइयां, किसी को टीवी पाए जाने पर परिवार के सभी सदस्यों की मुफ्त जांच और इलाज जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई गई तथा तुरंत बलगम की जांच करके रोग की जानकारी प्रदान कर दी जा रही थी। गांव दत्तावली के प्रधान श्री बलराज भाटी जी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।






