सीएम अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर आतिशी ने एक बार फिर किया चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का निरीक्षण

बारिश के कारण टाइमलाइन से 2 दिन पीछे चल रहा काम,पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- 1 अप्रैल तक हर हालत में यातायात के लिए शुरू हो जाए फ़्लाइओवर का पहला हिस्सा
फ़्लाइओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि काम समय से पूरा हो और लोगों को समस्या का सामना न  करना पड़े
लोगों को जाम से निजात दिलाना मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता इसलिए सीएम मेन्टेनेंस के कार्य को स्वयं मॉनिटर कर रहे है
फ़्लाइओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान एक लेन यातायात के लिए खुला रहेगा
EROS TIMES: अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने हफ़्तेभर बाद एक बार दोबारा शनिवार सुबह चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों के साथ निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि बारिश के कारण मेंटेनेंस का काम टाइमलाइन से 2 दिन पीछे चल रहा है।इसपर पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश दिए कि 1 अप्रैल तक फ़्लाइओवर का पहला हिस्सा हर हालत में यातायात के लिए शुरू हो जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि फ़्लाइओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि काम समय से पूरा हो और लोगों को समस्या का सामना न  करना पड़े।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने कहा कि  चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस के कार्य परअरविन्द केजरीवाल जी स्वयं नजर बनाए हुए है और इसकी मोनिटरिंग कर रहे है| दिल्ली के लोगों को जाम से मुक्ति दिलाना हमारी प्राथमिकता है। इस दिशा पीडब्ल्यूडी तेज़ी से काम कर रही है ताकि चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस का काम समय के साथ पूरा हो सके और लोगों को ट्रैफिक से निजात मिल सके।
पीडब्ल्यूडी व दिल्ली पुलिस के अधिकारीयों के साथ संयुक्त निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहतर ढंग से ट्रैफिक मैनेजमेंट का एक्शन प्लान बनाया जाए ताकि दूसरे हिस्से के मेन्टेनेंस के दौरान ट्रैफिक न लगे इसके लिए जल्द ही ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जायेगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ़्लाइओवर के दूसरे हिस्से के मेंटेनेंस के दौरान श्रमिकों और मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि काम समय से पूरा हो और लोगों को समस्या का सामना न  करना पड़े।
बता दे कि फ्लाईओवर के पहले हिस्से का काम 31 मार्च तक पूरा हो जायेगा और इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जायेगा|अरविंद केजरीवाल जी सुझाव पर फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से के मेन्टेनेंस के दौरान 2 लेन में से एक लेन को ट्रैफिक के लिए खुला रखा जायेगा ताकि काम के साथ-साथ एक लेन में ट्रैफिक भी चलता रहे और लोगों को असुविधा न हो|
पीडब्ल्यूडी दिल्ली समय-समय पर जरुरत के अनुसार फ्लाईओवरों के मेन्टेनेंस का कार्य करती है| इसी दिशा में वर्तमान में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के मेन्टेनेंस का कार्य किया जा रहा है| इस दौरान लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर फ्लाईओवर के एक हिस्से को बंद किया गया है| इस कारण उसपर ट्रैफिक बढ़ गया है| पीडब्ल्यूडी के अनुसार मेन्टेनेंस का कार्य पूरा करने में 50 दिन का समय लगना था लेकिन पीडब्ल्यूडी मंत्री के आदेश पर मेन्टेनेंस के काम को दोगुनी रफ़्तार से करते हुए काम को एक महीने के भीतर पूरा किया जायेगा| पीडब्ल्यूडी मंत्री स्वयं रोजाना फ्लाईओवर के मेंटेनेंस कार्य के प्रगति की समीक्षा कर रही है ताकि मेन्टेनेंस का कार्य समय के साथ पूरा हो सकें और लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े|
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां