केजरीवाल सरकार का विज़न इसलिए संगम विहार की तंग गलियों में भी बनाया शानदार स्कूल-आतिशी

स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने केजरीवाल सरकार द्वारा संगम विहार में बनाए जा रहे शानदार नए स्कूल का निरीक्षण किया
केजरीवाल सरकार संगम विहार की तंग गलियों में बना रही है 4 मंजिला विश्वस्तरीय स्कूल 88 क्लासरूम  वाला यह शानदार स्कूल आसपास के हजारों बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास शिक्षा सुनिश्चित करेगा
शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- स्कूल का निर्माण कार्य 1 जून तक हो पूरा ताकि 1 जुलाई से बच्चे नए स्कूल में पढ़ सके
 अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के हर बच्चे तक क्वालिटी एजुकेशन पहुँचाने के लिए  लिए स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रति बढ़ा पेरेंट्स का भरोसा,अपने स्कूलों में शानदार सुविधाएँ विकसित कर हम इस भरोसे को और मजबूत कर रहे है
केजरीवाल सरकार द्वारा संगम विहार में बनाया जा रहा नया स्कूल 88 क्लासरूम सहित अत्याधुनिक लैब लाइब्रेरी इत्यादि से लैस
EROS TIMES: स्कूल विजिट की श्रृंखला को जारी रखते हुए शिक्षा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग व पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों के साथ केजरीवाल सरकार द्वारा संगम विहार में बनाए जा रहे नए स्कूल का दौरा किया|  केजरीवाल सरकार द्वारा संगम विहार की तंग गलियों में बनाया जा रहा ये शानदार स्कूल 88 क्लासरूम सहित लैब लाइब्रेरी से लैस है| जो आसपास के हजारों बच्चों के लिए वर्ल्ड-क्लास शिक्षा सुनिश्चित करेगा| निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों निर्देश दिए कि स्कूल का निर्माण कार्य 1 जून तक हो पूरा किया जाए ताकि 1 जुलाई से बच्चे नए स्कूल में पढ़ सके|
उन्होंने कहा कि  अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली के हर बच्चे तक क्वालिटी एजुकेशन पहुँचाने के लिए  लिए स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है| पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रति पेरेंट्स का भरोसा बढ़ा है और अपने स्कूलों में शानदार सुविधाएँ विकसित कर हम इस भरोसे को और मजबूत कर रहे है|
इस मौके पर  आतिशी ने कहा दिल्ली के हर बच्चे तक क्वालिटी एजुकेशन पहुँचाने के लिए अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर को शानदार बनाना हमारी  सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रति पेरेंट्स का भरोसा बढ़ा है और पेरेंट्स अपने बच्चों को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भेजने में गर्व और आत्मविश्वास महसूस कर रहे हैं। इस विश्वास को बनाए रखने के लिए दिल्ली के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए इन स्कूलों में विभिन्न आधुनिक सुविधाओं को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि संगम विहार की तंग गलियों में बना ये शानदार स्कूल इस क्षेत्र के हजारों बच्चों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बनेगा।
निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि स्कूल में फिन्शिंग का जो भी काम बचा है उसे 1 जून तक पूरा कर लिया जाये ताकि 1 जुलाई से बच्चे नए स्कूल में पढ़ सकें|
गौरतलब है कि संगम विहार में बना रहे चार मंजिला इस नए स्कूल को तीन ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिसमें कुल मिलाकर 88 क्लासरूम हैं साथ ही अत्याधुनिक लैब लाइब्रेरी स्टाफ रूम भी है। इन सुविधाओं के साथ स्कूलों में एक यूजी टैंक, आरओ रूम और वर्षा जल संचयन सुविधा भी होगी। यह स्कूल संगम विहार की तंग गलियों में स्थित है। स्कूल की एक खास विशेषता ये है कि इसे इसके ब्लॉक्स को स्काईवाक द्वारा जोड़ा गया है ताकि एक ब्लॉक से दुसरे ब्लॉक में जाने के लिए शिक्षकों को ज्यादा समय न लगे|
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला