एलजी मुख्य सचिव और  बिजली सचिव साजिश के तहत दिल्ली के लोगों को मिल रहे फ्री बिजली पर रोक लगाना चाहते है-आतिशी

14 दिन पहले एलजी दफ़्तर से निकली फ्री बिजली की फाइल दिल्ली के मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री के पास पहुँचने की जगह मुख्य सचिव और बिजली सचिव के दफ्तरों में घूम रही है; आख़िर क्या छुपाने का प्रयास किया जा रहा है
क्या एलजी की शह में मुख्य सचिव व बिजली विभाग के उच्चाधिकारी बिजली कंपनियों को फायदा पहुँचाने के लिए उनके साथ सांठगाँठ कर रहे है
दिल्ली के लोगों को मिल रही फ्री बिजली को रोकने के लिए रचा जा रहा है ये पूरा षड्यंत्र
विधान सभा अध्यक्ष ने सार्वजनिक सुविधाओं की स्थायी समिति के पास जाँच के लिए भेजा मामला
EROS TIMES: दिल्ली में बिजली सब्सिडी से जुड़े अति महत्वपूर्ण मुद्दे को शुक्रवार को विधानसभा में रखते हुए बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि एलजी के शह में मुख्य सचिव और बिजली सचिव साजिश के तहत दिल्ली के लोगों को मिल रहे फ्री बिजली पर रोक लगाना चाह रहे है| मुख्य सचिव व बिजली विभाग के उच्चाधिकारी बिजली कंपनियों को फायदा पहुँचाने के लिए उनके साथ सांठगाँठ कर रहे है| ये पूरा षड्यंत्र दिल्ली के लोगों को मिल रही फ्री बिजली को रोकने के लिए रचा जा रहा है| उन्होंने कहा  बिजली सब्सिडी की अहम फाइल 15 दिन के भीतर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करना था लेकिन 14 दिन बीतने के बाद भी फाइल कैबिनेट तक नहीं पहुंची है| 14 दिन एलजी दफ़्तर से निकली फाइल मुख्यमंत्री व बिजली मंत्री तक पहुँचने के बजाए मुख्य सचिव और बिजली सचिव के दफ्तरों में घूम रही है;ऐसा कर आखिर क्या छुपाने का प्रयास किया जा रहा है|
उर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि 10 मार्च को मीडिया के माध्यम से मुझे पता चला कि उपराज्यपाल ने दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा लोगों को मिलने वाली 200 यूनिट फ्री बिजली से जुडी फाइल भेजी है| ये फाइल कैबिनेट के सामने प्रस्तुत होनी थी| ये फाइल दिल्ली के कैबिनेट व बिजली मंत्री के पास जानी थी लेकिन एलजी इस फाइल को न तो मुख्यमंत्री को भेजते है और न ही बिजली मंत्री को| उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी हमें मीडिया के माध्यम से मिलती है|
उर्जा मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा मुख्य सचिव व पॉवर सेक्रेटरी से बार-बार इस फाइल के विषय में पूछा जाता है| सवाल किया जाता है कि ये फाइल अबतक उनके पास क्यों नहीं पहुंची पर इसपर कोई जबाव नहीं मिलता है| उन्होंने कहा कि ये फाइल पूरी दिल्ली के लोगों से जुड़ा हुआ गंभीर विषय है| 10 मार्च को ये फाइल एलजी द्वारा मुख्य सचिव को भेजी गई| आज 14 दिन बीत जाने के बावजूद वो महत्वपूर्ण फाइल बिजली मंत्री तक नहीं पहुंची है|
उन्होंने साझा करते हुए कहा कि बड़ी मुश्किल से किसी अधिकारी द्वारा उन तक 200 यूनिट बिजली सब्सिडी से जुडी फाइल की फोटो कॉपी पहुंची है| जिसमें एलजी द्वारा ये स्पष्ट किया गया है कि 15 दिन के भीतर इस मामले को कैबिनेट के समक्ष रखना है | उन्होंने ने कहा कि आज 14 दिन पूरे हो गए और इस महत्वपूर्ण फाइल को चीफ सेक्रेटरी और पॉवर सेक्रेटरी ने मिनिस्टर इंचार्ज के सामने पुटअप नहीं किया| ये बेहद गंभीर मुद्दा है|  अधिकारीयों द्वारा इस प्रकार का कार्य चुनी हुई सरकार और लोकतंत्र का अपमान है|
उर्जा मंत्री ने कहा कि यह सब देख कर लगता है कि इस पूरे वाकये के पीछे कोई बहुत बड़ा षड्यंत्र है| एलजी के शह में मुख्य सचिव व बिजली सचिव बिजली कंपनियों के साथ साठगाठ कर उन्हें मुनाफा पहुँचाने का प्रयास कर रहे है और दिल्ली कि जनता को मिल रहे 200 यूनिट फ्री बिजली से वंचित करना चाह रहे है|
बता दें कि मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने ये मामला सार्वजनिक सुविधाओं की स्थायी समिति के पास जाँच के लिए भेजा है।
  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित