सत्य न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर खड़े राहुल गांधी डरी हुई भाजपा सरकार – चौ0 अनिल कुमार

कांग्रेस को देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे और राहुल जी सच्चे साबित होंगे। – चौअनिल कुमार

EROS TIMES:  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार संसद में अडानी के खिलाफ राहुल गांधी जी मौजूद न हो इसके लिए पूरी मशीनरी साम दाम दंड भेद लगाकर उनकी आवाज को दबाने की हर संभव कोशिश कर रही है जिससे हमारे निडर नेता राहुल गांधी जी डरने वाले नही है जो सच बोलते है और सच्चाई के लिए देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे।  प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता श्री राहुल गांधी जी के समर्थन में उनके निवास पर पहुचे। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि  दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती के साथ अपने नेता के समर्थन में उनके साथ खड़ा है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार राहुल गांधी जी के साथ संसद में विपक्ष की एकजुटता से घबराई हुई है क्योंकि राहुल जी मोदी सरकार के भ्रष्टाचार व काले काले कारनामों को लगातार उजागर कर रहे हैं। राहुल जी संसद में अडानी मामले में जे.पी.सी. गठित करने की मांग उठाते रहेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राहुल गांधी जी को सच बोलने की जो सजा मिल रही है उससे वे डरने वाले नही हैं। राहुल जी सत्य एवं अहिंd के सिपाही है और सरकारी तंत्र के दबाव में असत्य के सामने झुकने वाले नही है।  डरी हुई भाजपा राहुल गांधी जी के खिलाफ आधारहीन मामले बनाकर उन्हें दबा नही सकती। भाजपा की केन्द्र सरकार राहुल जी पर ई.डी. सीबीआई या पुलिस एफ.आई.आर करके चाहे कितने भी मामले लाद दें वे अन्याय और तानाशाही के खिलाफ संसद अथवा संसद से बाहर आवाज उठाते रहेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि राजनैतिक दिवालियापन की शिकार केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार राहुल जी के राजनैतिक भाषणों पर पुलिस द्वारा केस बनाकर अथवा ई.डी./सीबीआई का प्रयोग करके उनकी आवाज को दबा नही सकती। उन्होंने कहा कि हम फासिस्ट ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ती रहेगी। कांग्रेस पार्टी न्यायालय के आदेश का सम्मान करती है क्योंकि देश का कानून राहुल गांधी जी का अपील का अवसर प्रदान करता है जिस अधिकार का प्रयोग करके हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा ने 2014 से देश में जो भय का वातावरण बनाया कि विपक्ष चुपचाप सदन में बैठा रहे तथा मीडिया और एजेंसियां इनके इशारे पर काम करें मोदी जी ऐसा भारत चाहते हैं परंतु राहुल गांधी जी ऐसा होने नही देंगे और जनप्रतिनिधि होने के नाते संवैधानिक अधिकार के चलते सरकार से सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदुस्तान को संवारा है जिसे हम बर्बाद नही होने देंगे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां