सिंधी समाज ने मनाई झूलेलाल की जयंती नव वर्ष व चेट्रीचंड्रु पर्व

EROS TIMES: नोएडा भारत सहित पूरे विश्व में सिंधी समाज द्वारा अपने  ईष्टदेव भगवान झूलेलाल की जयंती, नव वर्ष व चेट्रीचंड्रु पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।भारतीय सिंधू सभा उत्तर प्रदेश (रजि.) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोतवानी ने सभी देश वासियों को चेट्रीचंड्रु पर्व की बधाई देते हुवे बताया  कि यह धार्मिक मान्यता है कि भगवान झूलेलाल वरुण देव के अवतार हैं और हम सब की श्रद्धा और  विश्वास है कि चैतीचंद के दिन भगवान झूलेलाल की पूजा से सुख समृद्धि का वरदान मिलता है और व्यापार में कभी कोई रुकावट नहीं आती। उपासक भगवान झूलेलाल को उदेरोलाल घोड़ेवारो  जिंदपीर लालसाईं पल्लेवारों ज्योतिनवारो अमरलाल आदि के नामों से भी पूजते हैं।

इस अवसर पर दिल्ली के सभी   झूलेलाल मंदिरो सहित नोएडा गाजियाबाद के मंदिरो में भी श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल साहिब से प्रेम शांति व सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने बीमारियों से बचाने के साथ सब की सुख-शांति  समृद्धि व संपन्नता की भी प्रार्थना की गई।अजीत वाद्या हीरल कवलानी प्रेम प्रकाश किशोर माधवानी शंकरलाल कालड़ा  माधुरी प्राची गोविंद भारानीनरेंद्र मनसुखानी हरीश व चित्रा सजवानी आदि ने पल्लव पहनकर विशेष अरदास की।

सिंधी समाज के गौरव अमर शहीद हेमू कालानी के 100वे समापन वर्ष जन्मदिवस पर सांसद शंकर लालवानी की अगुवाई में सिंधी समाज के गणमान्य मंडल ने लोकसभा परिसर में सुबह 9 बजे अमर शहीद की प्रतिमा पे माल्यार्पण किया।

एनसीपीएसएल निर्देशक रवि टेकचंदानी पूर्व उपाध्यक्ष श्रीकांत भाटिया विनोद नैनवानी मोहन आहूजा महेश छाबड़िया मनोज गोगिया आदि भी उपस्थित रहे। सिंधी अकादमी दिल्ली द्वारा भी दिल्ली विधानसभा परिसर में प्रातः 10 बजे अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिसमे सभी अकादमी सदस्यों सहित दिल्ली एवं नोएडा के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां