सिडबी हस्तशिल्प कला के विकास में सहायता व बाज़ार मुहैया कराता है

EROS TIMES:  प्रगति मैदान स्थित राष्ट्रीय हस्तशिल्प एंव हथकरघा संग्रहालय में,भारत सरकार के एनसीएचएचडी द्वारा स्वावलंबन मेला का आयोजन किया गया।सिडबी (भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक) द्वारा प्रायोजित इस मेले का उद्घाटन वी सत्या वेंकटा राव (प्रबंध निदेशक), आर. एस. मीणा (महाप्रबंधक ),(उप महाप्रबंधक) जावेद अहमद सिद्दकी ने किया।सिडबी के उप प्रबंध निदेशक ने कहा कि मेले के माध्यम से देशभर के कारीगरों को अपने कला कौशल के प्रदर्शन के साथ बड़ा बाज़ार और मंच मिलेगा और इन कारीगरों के तमाम उत्पाद जल्द ई-कॉमर्स के माध्यम से देश भर में उपलब्ध होंगे।इस मौके पर सिडबी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ शुभ्रांशु शेखर आचार्य ने बताया कि हस्तशिल्प कला के विकास में सिडबी सदैव सहायक रहा है लेकिन इनके उत्पादों के लिए बाज़ार मुहैय्या कराना हमारी प्राथमिकता है। 22 से 26 मार्च 2023 तक चलने वाले इस स्वावलम्बन मेले में हस्तशिल्प कारीगरों की कला-कौशल के प्रदर्शन के साथ उनके उत्पाद खरीदने का सुनहरा अवसर होगा।मेले में भारत के विभिन्न शहरों के हस्तशिल्प कारीगर शिरकत करेंगे।जिसमें लखनऊ की चिकनकारी मधुबनी की दस्तकारी  दिल्ली की ज्वेलरी सहारनपुर का फर्नीचर खुर्जा की पोटरी पंजाब की फुलकारी असम के बंबू आर्ट छत्तीसगढ़ के आयरन क्रॉफ्ट ओडिशा का स्टोन कारविन आंध्र प्रदेश का ब्रास क्रॉफ्ट पिलखुआ की चादरें जयपुर का ट्राई एड ड्राई,राजस्थान की मौजड़ी जम्मू कश्मीर की शॉल,गुजरात का एप्लिक वर्क देखने को मिलेगा।महिलाओं के लिए रेशम व सूती साड़ी ड्रेस सामग्री सूट,स्टोल दुपट्टे,कुर्ता और कुर्ती के साथ-साथ फैशन ज्वैलरी और घर की सजावट के लिए कलाकृतियां मौजूद होगी।दिल्लीवासी देश भर की हस्तशिल्प कला को एक स्थान पर खरीद सकते हैं व सीधे संपर्क कर अपने अनुसार डिज़ाइन के ऑर्डर भी दे सकते हैं।इस मौके पर संयोजक व पीआरओ अरविंद द्विवेदी व प्रियंका सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां