149 वाँ आर्य समाज स्थापना दिवस सोल्लास सम्पन्न

महर्षि दयानन्द का संदेश आम जन तक पहुंचायें
पाखंड अन्धविश्वास समाज के लिए चुनौती
EROS TIMES: आर्य केन्द्रीय सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में 149 वें आर्य समाज स्थापना दिवस व नव सम्वत्सर 2080 के उपलक्ष्य में शम्भू दयाल दयानन्द वैदिक सन्यास आश्रम दयानन्द नगर गाजियाबाद में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ यज्ञब्रह्मा स्वामी सुर्यवेश ने यज्ञ कर किया व नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।वेदपाठ गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा किया गया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती शिल्पा गर्ग एवं सुभाष गर्ग श्रीमती बिमला चौधरी एवं योगेन्द्र चौधरी रहे।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आज महर्षि दयानन्द सरस्वती जी का संदेश घर घर पहुचाने की आवश्कता है तभी एक आदर्श समाज की स्थापना हो सकती है।उन्होंने कहा कि जब तक युवा पीढ़ी संस्कारित नहीं होगी तब तक आर्य समाज का मिशन अधूरा रहेगा क्योंकि युवा ही समाज की रीड है।हमें अपनी संस्कृति व पर्वों पर गर्व करना चाहिए और अन्यों को प्रेरित करना चाहिए।राष्ट्र आज विषम परिस्थितियों से निकल रहा है देश-भक्ति का ज़ज्बा सब में जागृत करने का काम आर्य समाज को करना है।
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष स्वामी आर्य वेश जी ने कहा कि किसी समाज के लिए
बढ़ता पाखंड अन्धविश्वास चुनौती है जिसे सब ने मिलकर दूर करना है आज पढ़ा लिखा व्यक्ति भी बहकावे में आ जाता है।टीवी चैनल के विज्ञापन भी कई बार भ्रमित करते हैं जिससे सावधान रहने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि महर्षि दयानन्द महान क्रांतिकारी थे उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को सदेव याद रखा जायेगा।
अंबाला से पधारी सुप्रसिद्ध पण्डिता श्वेता आर्या के मधुर भजनो का सभी ने आनंद लिया।
समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता स्वामी सूर्य देव जी ने की और सन्यास आश्रम की शोभा बढ़ाने पर अधिकारियों का अभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन यशस्वी प्रधान सत्य वीर चौधरी ने किया।
आर्य नेता श्रद्धानंद शर्मा माया प्रकाश त्यागी ओम प्रकाश आर्य डॉ.आर के आर्य,प्रवीण आर्य (प्रान्तीय महामंत्री केन्द्रीय आर्य युवक परिषद) जितेंद्र आर्य कृष्ण कुमार यादव तेजपाल आर्य गौरवसिंह आर्य ओम सपरा रामकुमार आर्य  सुभाष शर्मा वेद व्यास चौधरी मंगल सिंह देवेन्द्र मेहता प्रद्योत पाराशर
त्रिलोक शास्त्री सुभाष गर्ग सत्यकेतु एडवोकेट  ज्ञानेन्द्र सिंह सत्य पाल आर्य डा प्रतिभा सिंघल आशा आर्या आदि उपस्थित थे।
सभा मंत्री नरेंद्र पांचाल ने दूर दराज से पधारे श्रोताओं आर्य प्रतिनिधियों समारोह में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
शांतिपाठ ऋषिलंगर के साथ समारोह संपन्न हुआ।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां