अब होगी विद्युत कर्मियों की गिरफ्तारी बोली डीएम

EROS TIMES:  बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि जनपद में बिजली कर्मियों द्वारा 72 घंटे के लिए हड़ताल पर है। अभी 40 घंटे से ज्यादा समय हो चुका है। ऐसे में आम जनमानस की सुविधा के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है कि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल रहे। इसकी व्यवस्था के तहत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से सभी बिजली सब स्टेशनों पर तैनात कर कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही गैंगमैन व लाइनमैन की भी तैनाती की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सूचना मिलते ही गैंगमैन व लाइनमैन आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को भेज कर बिजली व्यवस्था बहाल कराई जा रही है। कल कुछ इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रही  जिस को दुरुस्त करने के लिए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से बिजली व्यवस्था को बहाल कराया गया। वहीं कुछ विद्युत उपकेंद्र पर आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी नदारद रहे। जिनके खिलाफ एस्मा के तहत 12 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि आउटसोर्सिंग के 37 कर्मचारी काम पर नहीं आए थे। उनकी सूची बनाकर बिजली विभाग के एमडी को भेज दिया गया है। जिनके खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हो चुकी है और जिन कर्मचारियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई है उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है। वही बिजली व्यवस्था को लेकर आम जनमानस की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसका नंबर 9453047253 और बिजली व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा भी कलेक्ट्रेट में 24 घंटे सेवा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका लैंडलाइन नंबर 0548-2224041 है। इस नंबर पर कोई भी उपभोक्ता बिजली से संबंधित परेशानी की सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले को तत्काल सुविधा मुहैया कराई जाएगी

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला